लाइव न्यूज़ :

हाई प्रेशर डबल ऑक्सीजन रेगुलेटर, ऑक्सीजन मास्क की कालाबाजारी करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 4, 2021 01:32 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), तीन मई जिला पुलिस ने हाई प्रेशर डबल ऑक्सीजन रेगुलेटर और ऑक्सीजन मास्क की कालाबाजारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से छह हाई प्रेशर डबल गेज ऑक्सीजन रेगुलेटर, 20 ऑक्सीजन मास्क, घटना में प्रयुक्त कार और 7,260 रुपए नकद बरामद किए हैं।

थाना सेक्टर 58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 58 के पास से हापुड़ निवासी गौरव को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गौरव के पास से पुलिस ने छह हाई प्रेशर डबल गेज ऑक्सीजन रेगुलेटर मय अन्य उपकरण, ऑक्सीजन मास्क, 7260 रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हाई प्रेशर गेज ऑक्सीजन रेगुलेटर तथा ऑक्सीजन मास्क की कालाबाजारी करता है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी 2,500 रुपये में मिलने वाले डबल गेज रेगुलेटर को 6,000 रुपये में बेचता था।

पुलिस इस सिलसिले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए