लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट ने साइबर धोखाधड़ी रोकने के पुलिस प्रयासों का मांगा ब्यौरा, कहा-ऐसी गतिविधियां रोकने के लिए नहीं किए जा रहे गंभीर प्रयास

By अभिषेक पारीक | Updated: June 29, 2021 20:57 IST

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल), लखनऊ को निजी हलफनामा दाखिल कर धोखाधड़ी रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा देने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद हाईकोर्ट ने साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए पुलिस प्रयासों का ब्यौरा मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा कि धोखाधड़ी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सेवानिवृत्त न्यायाधीश के बैंक खाते से फर्जी तरीके से धन निकालने का मामला सामने आया था। 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल), लखनऊ को निजी हलफनामा दाखिल कर उनसे एक साल के भीतर साइबर धोखाधड़ी संबंधी दर्ज प्राथमिकी की संख्या, जांच की वर्तमान स्थिति, फर्जी तरीके से निकाली गई रकम, पीड़ित की डूबी रकम की वसूली और इस तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा देने को कहा।

अदालत ने प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक (अपराध, साइबर सेल) को भी पिछले एक साल के इसी तरह के विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

यह आदेश न्यायमूर्ति एसके यादव ने नीरज मंडल उर्फ राकेश द्वारा दायर जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए पारित किया। राकेश को उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के बैंक खाते से फर्जी तरीके से धन निकालने के मामले में गिरफ्तार किया गया था जिस संबंध में प्रयागराज के कैंट थाने में 8 दिसंबर, 2020 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

अदालत ने कहा कि पुलिस अधिकारी इस तरह की धोखाधड़ी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रहे हैं। संबद्ध पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत जिले और प्रदेश स्तर पर फर्जी तरह से धन निकासी के संबंध में पुलिस अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों से संतुष्ट नहीं थी। 

अब नौ जुलाई को होगी सुनवाई

अदालत ने कहा, 'यह समाज के खिलाफ एक अपराध है और पुलिस अधिकारी इस तरह की धोखाधड़ी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रहे हैं।' अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख नौ जुलाई तय की और प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) और कैंट थाने के प्रभारी को अगली सुनवाई पर अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशइलाहाबादप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए