लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने बर्तन बनाने वाली कंपनी को ‘अमूल’ के ट्रेडमार्क उल्लंघन से रोका

By भाषा | Updated: August 21, 2021 17:02 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक कंपनी को उसके बर्तनों के उत्पादों पर ‘अमूल’ के इस्तेमाल से रोक दिया है, क्योंकि यह भ्रामक रूप से गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड के ट्रेडमार्क के समान है। उच्च न्यायालय ने कहा कि प्रतिवादी कंपनी द्वारा इस्तेमाल चिन्ह पंजीकृत नहीं है और इसे गलत तरीके से पंजीकृत चिन्ह के तौर पर दर्शाया गया है। अदालत ने कहा कि यह स्पष्ट मामला है, जहां अंतरिम राहत देने की गुंजाइश है और यह ऐसा प्रतिरूपण जनता के साथ धोखाधड़ी के समान है। मुकदमे में कहा गया कि गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड दूध और दुग्ध उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले प्रसिद्ध ट्रेडमार्क ‘अमूल’ का पंजीकृत धारक है। न्यायमूर्ति सी हरिशंकर ने दुग्ध विपणन संघ द्वारा दायर मुकदमे पर मारुति मेटल्स को समन जारी किया था। याचिका में संघ ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने अपने बर्तनों और अन्य उत्पाद पर ‘अमूल’ चिन्ह का इस्तेमाल कर ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया है। अदालत ने कहा कि ‘अमूल’ शब्द विशिष्ट है और इसका कोई व्युत्पत्ति विषयक अर्थ नहीं है तथा यह वादी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड के उत्पादों के साथ उपभोग करने वाली जनता के मन में अमिट रूप से जुड़ा है।अदालत ने कहा, “प्रथम दृष्टया ट्रेडमार्क के तौर पर किसी भी अन्य संस्था द्वारा ‘अमूल’ शब्द का इस्तेमाल उल्लंघन के समान हो सकता है।”वादी की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता सुनील दलाल ने दावा किया कि मारुति मेटल्स ने अवैध तरीके से इस ट्रेडमार्क को पंजीकृत के तौर पर दिखाया जबकि ऐसा नहीं है और कहा कि यह भ्रामक भी है। उच्च न्यायालय ने कहा कि ये दावे जो उसके समक्ष रखे गए रिकॉर्ड से भी साबित होता है, मामला प्रथम दृष्टया वादी के पक्ष में बनाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

कारोबारमिडिल परिवार पर महंगाई डायन?, 14 मई से 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि?, अमूल के बाद मदर डेयरी और पंजाब में वेरका ने दिया झटका

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी