लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ता आयोग में मध्यस्थता प्रकोष्ठ स्थापित करने के लिए याचिका पर उच्च न्यायालय का दिल्ली सरकार को नोटिस

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:56 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने यहां जिला और राज्य उपभोक्ता आयोग में मध्यस्थता प्रकोष्ठ स्थापित करने के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को दिल्ली सरकार से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने अभिजीत मिश्रा की याचिका पर नोटिस जारी किया। इस याचिका में दावा किया गया है कि दिल्ली सरकार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 74 और धारा 75 के तहत मध्यस्थता प्रकोष्ठ स्थापित करने के अपने प्राथमिक दायित्व में विफल रही है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने जिला उपभोक्ता आयोग और राज्य उपभोक्ता आयोग के लिए किसी मध्यस्थ नहीं रखा है। याचिकाकर्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सरकार की निष्क्रियता के कारण वादियों को मध्यस्थता का लाभ नहीं मिल पा रहा। वकील पायल बहल के जरिए दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रशासनिक व्यवस्था/प्रक्रिया में मध्यस्थता के लिए नियमों/विनियमों को लेकर मार्गदर्शन की कमी के कारण दिल्ली में उपभोक्ता आयोगों में न्याय का प्रशासन प्रभावित हो रहा है। इस मामले में अब दिसंबर में आगे सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतवेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: मिलावटखोरों को हो सजा-ए-मौत

भारतकर्नाटक: 'एक ही उत्पाद के लिए अलग-अलग MRP तय नहीं की जा सकती', राज्य उपभोक्ता आयोग ने खारिज की पेप्सिको की अपील

भारतसुप्रीम कोर्ट ने 12 राज्यों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया, उपभोक्ता आयोगों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति में विलंब पर कार्रवाई

भारतरिटर्न दाखिल नहीं करने पर न्यास के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करें : अदालत ने केंद्र से कहा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर