लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय का राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी की याचिका पर केन्द्र, तमिलनाडु सरकार को नोटिस

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:38 IST

Open in App

चेन्नई, 13 अगस्त मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन की उस याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार को शुक्रवार को नोटिस जारी किये जिसमें तमिलनाडु के राज्यपाल की अनुमति के इंतजार के बगैर ही उन सभी को रिहा करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

नलिनी और छह अन्य मुरुगन, संथान, पेरारिवलन, जयकुमार, रविचंद्रन और रॉबर्ट पायस मई 1991 में यहां के निकट एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। नलिनी ने राज्यपाल की अनुमति का इंतजार किए बिना मामले के सभी सात दोषियों को रिहा करने का राज्य सरकार को निर्देश देने के अनुरोध के साथ उच्च न्यायाल में याचिका दायर की है।

मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति पीडी ऑडिकेसवालु की प्रथम पीठ ने राज्य और केंद्र सरकारों को नोटिस जारी किये और चार सप्ताह के भीतर इसका जवाब देना होगा।

नौ सितंबर, 2018 को एक प्रस्ताव द्वारा के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली पिछली अन्नाद्रमुक कैबिनेट ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सभी सात दोषियों की रिहाई पर विचार करने और आदेश देने की सिफारिश की थी। क्योंकि राज्यपाल ने कोई निर्णय नहीं लिया, नलिनी और अन्य ने उनकी याचिका पर विचार करने और उनकी रिहाई का उन्हें आदेश देने के लिए विभिन्न रिट और बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं दायर की थीं। लेकिन उच्च न्यायालय ने राज्यपाल को ऐसा कोई निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया था।

नलिनी ने अपनी वर्तमान याचिका में राज्यपाल की निष्क्रियता और राज्य की सिफारिश को मानने में विफलता को असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया है। उसने राज्य सरकार को राज्यपाल की मंजूरी की प्रतीक्षा किए बिना दोषियों को रिहा करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उसने कहा कि राज्य सरकार की सिफारिश राज्यपाल के लिए बाध्यकारी है और उनके पास उनकी रिहाई के आदेश के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र