लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने जब्त किए ऑक्सीजन सांद्रक लौटाने की मैट्रिक्स सेलुलर की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: May 28, 2021 11:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने मैट्रिक्स सेलुलर सर्विसेज की, उसके जब्त किए गए ऑक्सीजन सांद्रकों को वापस देने के अनुरोध वाली याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि उसने ऐसे वक्त में परेशान लोगों को अत्यधिक दामों पर ‘‘बिना जांच किए’’ उपकरण बेचे जब कोविड-19 मामले बेतहाशा बढ़ रहे थे और मरीजों के लिए ऑक्सीजन की भारी कमी थी।

न्यायमूर्ति योगेश खन्ना ने कंपनी को कोई राहत न देते हुए कहा कि उसने ‘‘कानूनों, नियमों और शासकीय आदेशों का उल्लंघन’’ करते हुए भारी मुनाफे में ऑक्सीजन सांद्रकों को कथित तौर पर बेचा।

अदालत ने यह भी कहा कि एक जीवनरक्षक मशीन होने के कारण ऑक्सीजन सांद्रक ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स कानून के तहत दवा के रूप में परिभाषित हैं और इसलिए ‘‘प्रतिवादी (पुलिस) की कार्रवाई गैरकानूनी नहीं दिखाई देती। खासतौर से तब जब दवाओं, सिलेंडरों, सांद्रकों की भारी कमी है और मरीजों के परिजन इसे खरीदने के लिए परेशान हो रहे हैं तथा अपने जीवन भर की बचत खर्च कर रहे हैं।’’

अदालत ने कहा, ‘‘तथ्य यह दिखते हैं कि याचिकाकर्ता इन उपकरणों को परेशान लोगों को बिना जांच वाले और झूठे प्रतिवेदन के जरिए अत्यधिक दामों पर बेचने में शामिल था और वह भी तब जब राज्य तथा पूरे देश में कोविड-19 के मामले बेतहाशा बढ़ रहे थे तथा ऑक्सीजन सिलेंडरों तथा सांद्रकों की भारी कमी थी।’’

उसने अपने आदेश में कहा कि ‘‘जब्त किया गया सामान संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया जहां लोग कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के नियमों का कथित उल्लंघन कर रहे थे और इसके अनुसार पुलिस को घटनास्थल पर मिले ऑक्सीजन सांद्रकों को जब्त करने का अधिकार है।’’

अदालत ने कहा कि चूंकि जांच शुरुआती स्तर पर है तो इसलिए भी कंपनी को राहत नहीं दी जा सकती।

बहरहाल, उच्च न्यायालय ने पुलिस को जब्त किए गए सांद्रकों की पहचान के लिए उन पर चिह्न लगाने तथा भविष्य के संदर्भ के लिए उनकी रंगीन तस्वीरें खींचने का निर्देश दिया।

इस निर्देश के साथ ही उच्च न्यायालय ने मैट्रिक्स सेलुलर की उसके परिसर से जब्त किए 419 ऑक्सीजन सांद्रक वापस देने के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी।

कंपनी ने दावा किया था कि यह जब्ती गैरकानूनी है।

ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी के मामले में मैट्रिक्स सेलुलर कंपनी के सीईओ तथा उपाध्यक्ष समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था तथा अभी वे जमानत पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण