लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने फेसबुक, उसके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर स्थिति रिपोर्ट पेश करने को कहा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने फेसबुक और उसके अधिकारियों के कथित आपराधिक कृत्यों और ‘डिजिटल साजिश’ के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को देने का अनुरोध करने वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त और उसकी साइबर अपराध शाखा की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि वास डेटा सर्विसेज की ओर से की गई शिकायत पर पहले ही कार्रवाई बंद की जा चुकी है।

न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने 24 मार्च के अपने आदेश में इस संबंध में अगली सुनवाई के पहले स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए । मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।

शिकायतकर्ता कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिन्दर सिंह ने कहा कि मंच की पेशकश थी कि जो कंपनियां उसके पेज पर विज्ञापन देने की इच्छुक हैं उन्हें विज्ञापन सेवा के लिए भुगतान करना पड़ेगा, जिसमें विज्ञापन के तौर पर उन्हें वेबसाइट पर क्लिक करने का स्थान मिलना शामिल है, और जब कोई फेसबुक उपयोग कर्ता उस पर क्लिक करेगा तो उसे कंपनी की ऐप्लिकेशन लिंक पर अथवा किसी बाहरी वेबसाइट पर पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लेकिन फेसबुक ने डिजिटल वर्ल्ड में अपनी साख का इस्तेमाल करते हुए ऐसे लाभ को पाने के लिए एक त्रुटिपूर्ण तंत्र विकसित किया, जिसका वह हकदार नहीं था।

याचिका में दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा को अदालत के समक्ष विस्तृत स्थिति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए