लाइव न्यूज़ :

खुफिया रिपोर्ट के बाद गोवा में हाई अलर्ट, समुद्री रास्ते से भारत में आ सकते हैं आतंकी

By भाषा | Updated: April 7, 2018 09:27 IST

गोवा के बंदगाह मंत्री जयेश सलगांवकर ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिमी तट पर आतंकवादी हमले की आशंका के बारे में खुफिया सूचना साझा की है।

Open in App

पणजी, 7 अप्रैल। गोवा में मछली पकड़ने के जहाज से आतंकवादियों के पहुंचने की आशंका से जुड़ी खुफिया सूचना मिलने के बाद राज्य में समुद्र के तट पर सभी जहाजों और कैसिनो को आज अलर्ट जारी कर दिया गया। राज्य के बंदगाह मंत्री जयेश सलगांवकर ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिमी तट पर आतंकवादी हमले की आशंका के बारे में खुफिया सूचना साझा की है।

इसके बाद बाद उनके विभाग ने समुद्र के तट पर स्थित सभी कैसिनो, वाटर स्पोर्ट संचालकों और नौकाओं को अलर्ट कर दिया है। सलगांवकर ने कहा, ‘‘ अलर्ट केवल गोवा के लिए ही नहीं है। यह मुंबई या गुजरात तट भी हो सकता है लेकिन हमने जहाजों और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान द्वारा जब्त की गई मछली पकड़ने की नौका को छोड़ दिया गया है और ऐसी खुफिया सूचना है कि यह वापसी में इसके जरिये आतंकवादी आ सकते हैं।’’ राज्य के पोत विभाग ने तट पर स्थित कैसिनो और क्रूज जहाजों को खुफिया सूचना के मद्देनजर अलर्ट रहने के लिए कहा है।

कैप्टन ऑफ पोर्ट्स जेम्स ब्रेगांजा ने गोवा के पर्यटन विभाग और सभी वाटर स्पोर्ट्स संचालकों, कैसिनो तथा क्रूज जहाजों को भेजे संदेश में कहा, ‘‘ जिला तटरक्षक बल से खुफिया सूचना मिली है कि राष्ट्र विरोधी तत्व कराची में पकड़ी गई एक भारतीय नौका में सवार हुए हैं और वह भारतीय तट पर पहुंच सकते हैं तथा उनके अहम प्रतिष्ठानों पर हमला करने की आशंका है।’’ 

संदेश में कहा गया है, ‘‘ सभी जहाज सुरक्षा बढ़ा दें और किसी भी संदिग्ध या अप्रिय गतिविधि के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।’’ जब ब्रेगांजा से संपर्क किया गया तो उन्होंने सभी संबंधित लोगों को आज पत्र भेजने की पुष्टि की।

टॅग्स :गोवाआतंकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप