लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में पकड़ी गई 70 करोड़ रुपये की हेरोइन, पाकिस्तान से आया था ड्रग्स, दो लोग गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 7, 2023 11:46 IST

जम्मू-कश्मीर को नशे में डुबाने की पाकिस्तान की कोशिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां 70 करोड़ की हेरोइन पकड़ी है। पुलिस के अनुसार इसे पाकिस्तान से लाया गया था।

Open in App

जम्मू: श्रीनगर में हेरोइन की तस्करी में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। यह दोनों एक घर में किराए पर रह रहे थे। इनके पास से 70 करोड़ की 11 किलो हेरोइन बरामद की गई है। साथ ही पौने बारह लाख रुपया नगद भी बरामद किया गया है। आरोपी जिस घर में रह रहे थे, उसके मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी गई है। मकान मालिक ने दरअसल किराएदारों के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया था।

पुलिस ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 करोड़ रुपये मूल्य की 11.089 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो सीमा पार नार्को तस्करों को गिरफ्तार किया है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि नचयान, करनाह के सज्जाद अहमद बदना और अमरोई करनाह कुपवाड़ा के जहीर अहमद टांच नाम के लोगों से 11,82,500 रुपये भी जब्त किए गए। एडीजीपी कश्मीर ने एक ट्वीट में कहा कि ये ड्रग्स पाकिस्तान से आया था।

एक बयान में पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कुर्सू राजबाग के गुलाम मोहम्मद डार के किराए के मकान में रह रहे थे। इस संबंध में पुलिस ने एक बार फिर लोगों से कहा है कि वे कार्रवाई से बचने के लिए अपने किराएदारों के प्रति पुलिस को जरूर सूचित करें।

पुलिस के बकौल राजबाग थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,21,29 के तहत प्राथमिकी संख्या 17/2023 दर्ज की गई है। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह नशीले पदार्थों की खेप पाकिस्तान से आई थी। पुलिस का कहना था कि मामले की जांच जारी है। साथ ही उन मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है जो अपने किराएदारों को लेकर कोई सूचना संबंधित थानों में जमा नहीं करवा रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब