लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने पिछले छह महीने में 600 करोड़ रु की हेरोइन जब्त की

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने पिछले छह महीने में तस्करी कर लायी गयी 600 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद की है । अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में दिसंबर 2020 से इस साल जून तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 14 मामले दर्ज किये गये हैं । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में 18 विदेशी नागरिक हैं जबकि दो भारतीय हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में बरामद कुल हेरोइन का वजन करीब 86 किलो है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 600 करोड़ रुपये से अधिक है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये विदेशी आरोपियों में छह अफगानिस्तान के हैं जबकि 12 लोग अफ्रीकी देशों के रहने वाले हैं जिनमें युगांडा, जाम्बिया, केन्या, तंजानिया, मलावी और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए