लाइव न्यूज़ :

मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट; पासपोर्ट इंडेक्स में 80वें स्थान पर, जानें अब आप बिना वीजा किन देशों में कर सकते हैं एंट्री?

By अंजली चौहान | Updated: July 19, 2023 13:43 IST

भारतीय पासपोर्ट मजबूत हो गया है उसका स्थान विश्व में 80वां है। इस बीच, सिंगापुर ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के साथ जापान की जगह ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पासपोर्ट की बढ़ी ताकत 80वें स्थान पर पहुंचा भारतीय पासपोर्ट अब से भारतीय 57 देशों में वीजा फ्री जा सकेंगे

Henley Passport Index 2023: भारतीयों को लिए एक अहम और खुशी वाली खबर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी किए गए सूचकांक में भारत की रैंकिंग 80वें स्थान पर पहुंच गई है। यह स्थान साल 2022 से पांचवे स्थान ऊपर है।

इस सूची में सिंगापुर का नाम सबसे ऊपर है जो विश्व में सबसे मजबूत पासपोर्ट है। वहीं, बात करें भारतीय पासपोर्ट की तो उसे 80वें स्थान के सात नयी ताकत मिली है जिसके तहत अब भारतीय कई देशों की यात्रा बिना वीजा के आसानी से कर सकेंगे। 

57 देशों में वीजा फ्री एंट्री 

गौरतलब है कि भारतीय अब बिना वीजा के 57 गंतव्यों की यात्रा कर सकते हैं। भारत की वर्तमान रैंक इसे टोगो और सेनेगल जैसे देशों के साथ जोड़ती है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को इंडोनेशिया, थाईलैंड, रवांडा, जमैका और श्रीलंका जैसे देशों में वीजा फ्री एंट्री और आने-जाने पर वीजा पर सुविधा भी मिलेगी।

हालांकि, दुनिया के कई देशों में भारतीय के जाने पर उन्हें वीजा की जरूरत होगी ही। जिन देशों के पासपोर्ट अभी भी मजबूत है वहां भारतीयों के जाने पर उन्हें वीजा की जरूरत होगी। इनमें से कुछ देशों में चीन, जापान, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के देश शामिल हैं।

जापान से सिंगापुर ने छीनी रैंकिंग 

जानकारी के अनुसार, सिंगापुर ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के साथ जापान की जगह ले ली है, जिससे 192 वैश्विक गंतव्यों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिल गई है।

पाँच वर्षों तक शीर्ष पर रहने के बाद, जापान तीसरे स्थान पर खिसक गया क्योंकि उसके पासपोर्ट द्वारा बिना वीज़ा के पहुँच सकने वाले गंतव्यों की संख्या में गिरावट आई।

अमेरिका, जो लगभग एक दशक पहले रैंकिंग में शीर्ष पर था, दो स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गया। ब्रेक्सिट-प्रेरित मंदी के बाद, यूके दो स्थानों की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया, यह स्थिति आखिरी बार 2017 में थी। सूची में सबसे नीचे 27 गंतव्यों तक आसान पहुंच वाला अफगानिस्तान है।

बता दें कि पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के पासपोर्ट को प्रदर्शित करने, क्रमबद्ध करने और रैंक करने के लिए सबसे लोकप्रिय इंटरैक्टिव ऑनलाइन टूल बन गया है।

विशेष रूप से, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, जो मूल रूप से डॉक्टर क्रिश्चियन एच. केलिन द्वारा बनाया गया था, अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन प्राधिकरण (आईएटीए) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर आधारित है और इसमें 199 पासपोर्ट और 227 यात्रा गंतव्य शामिल हैं। जब भी वीज़ा नीति में बदलाव लागू होते हैं इसे पूरे वर्ष वास्तविक समय में अपडेट किया जाता है।

टॅग्स :पासपोर्टभारतForeign Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप