लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren ED Action: गिरफ्तारी से डरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन!, 20 जनवरी को ईडी कार्यालय पहुंचकर बयान दर्ज कराएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2024 17:03 IST

Hemant Soren ED Action: 15 जनवरी को मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक संदेशवाहक के माध्यम से पत्र भेजा गया था। वह सीलबंद लिफाफे में पत्र लेकर रांची में स्थित ईडी के जोनल दफ्तर पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने पत्र लिखकर बयान दर्ज कराने के लिए अपनी रजामंदी दी है।ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने का उत्तरदायी बताया था।ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 14 अगस्त को पहला समन जारी किया था।

Hemant Soren ED Action: ईडी के कड़े रुख को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 13 जनवरी को 8वीं बार पूछताछ के लिए समन भेजा था। जिसपर अब हेमंत सोरेन ने पत्र लिखकर बयान दर्ज कराने के लिए अपनी रजामंदी दी है।

ईडी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि मैं अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हूं। मुख्यमंत्री 20 जनवरी को रांची में ईडी कार्यालय में अपना बयान कराने के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं ईडी के द्वारा भेजे गए पत्र में हेमंत सोरेन को 16 से 20 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने के लिए कहा गया था।

ईडी ने अपने पत्र में साफ कहा था कि अगर 20 जनवरी तक वे एजेंसी के सामने हाजिर नहीं होते हैं, तो उसे खुद उनके पास आना पड़ेगा। ईडी ने यहां तक कहा था कि ऐसी स्थिति में विधि-व्यवस्था को लेकर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं और यह आपकी जिम्मेदारी होगी। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने का उत्तरदायी बताया था।

ईडी के पत्र में कहा गया था कि आप राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को उचित निर्देश दें। इसके बाद 15 जनवरी को मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक संदेशवाहक के माध्यम से पत्र भेजा गया था। वह सीलबंद लिफाफे में पत्र लेकर रांची में स्थित ईडी के जोनल दफ्तर पहुंचा था।

बता दें कि ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 14 अगस्त को पहला समन जारी किया था। ईडी ने रांची के बड़गाई इलाके में फर्जी दस्तावेजों से आदिवासियों की जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समन जारी किया था।

इसके बाद ईडी ने उन्हें एक के बाद एक 7 समन भेजे, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने आठवां समन भेजा, इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी का डर सताने लगा और वह पूछताछ के लिए तैयार हो गए।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयहेमंत सोरेनझारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम