लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा चुनाव से पहले गरजे योगी, कहा- PM मोदी की लोकप्रियता की मदद से वाममोर्चे होगा पस्त

By IANS | Updated: February 13, 2018 20:24 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, विकास और अच्छे शासन...

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, विकास और अच्छे शासन जैसे मजबूत पक्ष के कारण त्रिपुरा में 17 फरवरी को हो रहे विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ वाममोर्चे को सत्ता से हटा देगी।

योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा, बीजेपी के सत्ता में आने के बाद केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सत्ता होगी। इससे राज्य में तेज गति से विकास सुनिश्चित होगा। इसके अलावा इस चुनाव में बीजेपी का मुख्य हथियार मोदी जी की लोकप्रियता, विकास और अच्छा शासन है। सोमवार से राज्य के दौरे पर आए योगी उत्तरी त्रिपुरा में चार जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सरकार अपने कर्मचारियों तक को संतुष्ट नहीं कर सकी तो जनता को खुश कैसे करेगी।योगी का मंगलवार को दक्षिणी त्रिपुरा में तीन और रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सड़क, आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और कई लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं लेकिन माणिक सरकार की वाममोर्चा सरकार ने ऐसी ही 115 से ज्यादा योजनाएं लागू नहीं की हैं। आदित्यनाथ ने कहा, सातवें वेतन आयोग के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार अपने 14 लाख कर्मियों को ज्यादा वेतन देती है लेकिन त्रिपुरा की सरकार अभी तक ये नहीं कर सकी।योगी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पिछले दस महीनों में कानून व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ। उन्होंने कहा, मेरी सरकार में न कोई दंगा हुआ, न ही कहीं कर्फ्यू लगा। उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ लोग मेरी सरकार के काम से बहुत खुश हैं। दक्षिणी त्रिपुरा में एक चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ माकपा के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के 1500 करोड़ रुपये का गबन किया है।

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील