लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसा : कर्नाटक के मंत्री ने घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:04 IST

Open in App

बेंगलुरू, 12 दिसंबर कर्नाटक के गृहमंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने रविवार को भरोसा दिया कि तमिलनाडु में कन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को हर संभव सहायता और मदद मुहैया कराई जाएगी। इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत और अन्य की मौत हो गई थी।

मंत्री रविवार को बेंगलुरू स्थित कमान अस्पताल गए, जहां पर वरुण सिंह का इलाज चल रहा है। ज्ञानेंद्र के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने घायल अधिकारी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और राज्य सरकार की ओर से हर तरह का समर्थन और सहायता मुहैया कराने का वादा किया।

तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में वरुण सिंह जिंदा बचने वाले एकमात्र एकमात्र व्यक्ति हैं, जबकि हेलीकॉप्टर में सवार सीडीएस रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य की मौत हो गई। वरुण सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन अस्पताल से बृहस्पतिवार को बेंगलुरू के कमान अस्पताल स्थानांतरित किया गया।

मंत्री के अस्पताल दौरे के दौरान कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया