लाइव न्यूज़ :

हेलिकॉप्टर हादसा : सेना के अधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों की तुलना भगवान से की

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:04 IST

Open in App

(परिवर्तित स्लग के साथ)

उदगमंडलम (तमिलनाडु), 13 दिसंबर भारतीय सेना ने दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को ले जा रहे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव गतिविधियों में मदद करने वाले स्थानीय लोगों को सोमवार को यहां धन्यवाद दिया। उसने कहा कि ग्रामीण मृतकों के लिए 'भगवान' की तरह थे।

मुख्यालय दक्षिण भारत के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल ए अरुण, ने ग्रामीणों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि दुर्घटना में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, जीवन के लिए 'लड़' रहे हैं और उन्हें उनके प्रयासों का श्रेय देते हुए कहा कि उन्होंने सिंह को जीवित निकाले जाने में मदद की।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की आठ दिसंबर को कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई थी।

उन्होंने कहा, “आपमें से कई ने मदद की....पुलिस और सेना ने कहा कि ग्रामीणों की मदद के बिना, उन 14 लोगों को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा पाता...वायु सेना अधिकारी जीवित हैं और जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं (बेंगलुरु के अस्पताल में)...अगर वह जिंदा हैं तो आपकी वजह से है।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी का जीवन बचाना अनमोल है।

नंजप्पासथीरम में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अरुण ने कहा, “आप उन 14 लोगों के लिए भगवान की तरह थे। आपका बहुत शुक्रिया।”

उन्होंने गांव में एक सायबान के निर्माण की भी घोषणा की ताकि इसके निवासियों को सभाओं और समारोहों को आयोजित करने में मदद मिल सके।

चेन्नई से पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल अरुण ने कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल का दौरा किया। मुख्यालय दक्षिण भारत द्वारा गांव को गोद लेने की घोषणा करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों को कंबल, राशन सामग्री और सोलर इमरजेंसी लैंप बांटे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र