लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से लोगों की बढ़ीं परेशानी, खतरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 27, 2018 14:41 IST

गुरुवार के बाद शुक्रवार सुबह से मेघा दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में मेहरबान हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली का मौसम खुशमिजाज हो गया है लेकिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाई : भयंकर गर्मी के प्रकोप से अब दिल्ली एनसीआर के लोगों को गुरुवार को राहत मिल गई है।  24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है और बारिश है कि अब थमने का नाम ही नहीं ले रही है। गुरुवार के बाद शुक्रवार सुबह से मेघा दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में मेहरबान हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली का मौसम खुशमिजाज हो गया है लेकिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिशः बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक को सड़क पर खुले तार से लगा करंट, मौत

लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में जगह-जगह पानी एकत्र होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके चलते गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जाम का नजारा

दिल्ली के  कई इलाकों में बारिश के बाद से जाम लगा हुआ है। गाजीपुर मुर्गा मंडी, मयूर विहार, बदरपुर, आश्रम, पंजाबी बाग, इंद्रलोक, गीता कॉलोनी, धौला कुआं, दिलशाद गार्डन, पहाड़गंज, लक्ष्‍‍‍‍मी नगर, आईटीओ, कालकाजी, बदरपुर समेत कई अहम इलाकों में पानी भरे होने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है।जिस कारण से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है, गुरुवार की तरह से एनसीआर के कई जगहों पर भयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है।

इन रास्तों से रहें दूर

दिल्ली एनसीआर के लोगों को कुछ रास्तों से फिलहाल दूरी ही बनाकर रखना चाहिए। गाजीपुर मुर्गा मंडी और मयूर विहार फेज 2 में जलभराव के कारण लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं, बदरपुर से आश्रम जाने वाले रास्ते पर पानी भर जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही गाजीपुर मुर्गा मंडी, बदरपुर और महरौली जाने वाले रास्ते भी जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की समस्य़ा पैदा हो गई है। वहीं, गाजियाबाद के एनएच24 में जाम का स्थिति बनी हुई है। साथ ही यहां जमीन धंसने के कारण स्थिति और खराब हो गई है।

भारी बारिश के चलते टला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा

जाम का अलर्ट 

जगह जगह पानी भरे होने के कारण ट्रैफिक पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को छतरपुर रोड, आश्रम रोड, गाजीपुर मुर्गा मंडी, मयूर फेस 2, रामलीला मैदान के पास से न गुजरने के लिए कहा है।

बताया गया खतरा

दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को अंदेशा है कि छोड़ा गया पानी शुक्रवार तक तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा जिसे लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यमुना में आज जलस्तर 203.65 था जो इस मौसम में सामान्य माना जाता है। वहीं, शुक्रवार को जलस्तर के 204 पर पहुंचने का अंदेशा है जो चेतावनी का स्तर है।

गाजियाबाद के स्कूल रहेंगे बंद

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबरदस्त बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए गाजियाबाद जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग के अनुमान को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट रितु महेश्वरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया।  

यहां भी है बारिश का प्रकोप

वेस्ट यूपी में भारी बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस बीच अगले 24 घंटे में पूरे वेस्ट यूपी में भारी से भीषण बारिश के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बारिश के कारण भूस्खलन की खबर है। आगरा में 200 घर डूब गए हैं. कई इलाकों में पानी भरा हुआ है और बारिश अभी भी जारी है।  अगर बार राजस्थान की करें तो यहां के पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते चंबल नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जिसके बाद धौलपुर जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में सतर्कता बढा दी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली एनसीआर समेत भारत के कई अहम इलाकों में पानी का बरसना जारी है और अगले कुछ घंटो से जारी ही रहेगा भी।

भारत और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :मानसूनमौसमदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी