लाइव न्यूज़ :

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी, चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली

By भाषा | Updated: November 27, 2019 15:45 IST

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, हेमकुंड साहिब, मुनस्यारी सहित प्रदेश के गढ़वाल और कुमांउ दोनों क्षेत्रों के उंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई और चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। प्रदेश के निचले इलाकों में भी रुक—रुक कर कल से शुरू हुई बारिश आज भी जारी रही जिससे मौसम सर्द हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम के मिजाज में आयी इस तब्दीली से प्रदेश में ठंड बढ़ गयी है। फिलहाल एकाध दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी व्यक्त की गयी है। 

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होने तथा निचले इलाकों में वर्षा होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गयी है।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, हेमकुंड साहिब, मुनस्यारी सहित प्रदेश के गढ़वाल और कुमांउ दोनों क्षेत्रों के उंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई और चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। प्रदेश के निचले इलाकों में भी रुक—रुक कर कल से शुरू हुई बारिश आज भी जारी रही जिससे मौसम सर्द हो गया।

मौसम के मिजाज में आयी इस तब्दीली से प्रदेश में ठंड बढ़ गयी है। फिलहाल एकाध दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा यहां जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जिलों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं—कहीं भारी बर्फ़बारी हो सकती है जबकि कहीं—कहीं विशेषकर देहरादून, नैनीताल, दिहरी, पौड़ी व हरिद्वार जिले में ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये रहने तथा अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी व्यक्त की गयी है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डकेदारनाथमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप