लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: 19 से 22 जुलाई तक राज्य में हो सकती है तेज बारिश, आईएमडी ने कहा-अगले 24 घंटे में तैयार हो सकता है चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

By आजाद खान | Updated: July 19, 2023 08:38 IST

आईएमडी के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा है कि "अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 19 से 22 जुलाई तक ओडिशा में व्यापक बारिश और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।"

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने ओडिशा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि राज्य में 19 से 22 जुलाई तक तेज बारिश हो सकती है। यही नहीं विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 24 घंटे में तेज हवाओं का क्षेत्र बन सकता है।

भुवनेश्वर:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 19 से 22 जुलाई तक ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण तैयार हो रहा है और इस कारण यहां बारिश हो सकती है। 

बता दें कि 20-22 जुलाई तक चक्रवाती परिसंचरण निम्न दबाव प्रणाली में बदल सकता है। ऐसे आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है और तट के करीब रहने वाले लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा है। 

पिछले 24 घंटे में ओडिशा में हुई है तेज बारिश

विभाग की अगर माने तो पिछले 24 घंटे में विभाग ओडिशा में काफी तेज बारिश हुई है। ओडिशा के छह स्थानों पर बहुत तेज बारिश हुई है जब 12 ऐसे स्थान भी है जहां पर भारी बारिश देखी गई है। 

सोमवार को ओडिशा के सोनपुर जिले के बिनिका में 165.2 मिमी के साथ सबसे अधिक बारिश हुई है। यही नहीं संबलपुर के धनकौड़ा में 155.5 मिमी और संबलपुर के जुजुमारा में 136 मिमी भी बारिश हुई है। 

चक्रवाती परिसंचरण की क्या है स्थिति

बता दें कि चक्रवाती परिसंचरण फिलहाल बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और उत्तरी ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के नजदीकी तटीय क्षेत्रों पर है। ऐसे में अगले दो दिन में इसके ओडिशा के उत्तरी क्षेत्रों और गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के आसपास के इलाकों से गुजरते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर जाने की उम्मीद है।

विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है और मछुआरों को भी मच्छली पकड़ने के लिए समुंद्र में अभी नहीं जाने की सलाह दी है।  

टॅग्स :ओड़िसाभारतीय मौसम विज्ञान विभागचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए