लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी इन 13 जिलों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी

By भाषा | Updated: August 2, 2019 20:03 IST

Open in App

 राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश, अजमेर के पुष्कर में मूसलाधार, और कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान अजमेर, बांरा, भरतपुर, भीलवाडा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर और टोंक में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं अलवर, बांसवाडा, धोलपुर, डूंगरपुर सहित 16 जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान अजमेर के पुष्कर में 13 सेंटीमीटर, अजमेर में 11 सेंटीमीटर, अजमेर तहसील में 10 सेंटीमीटर, बीकानेर तहसील में नौ सेंटीमीटर, बीकानेर में नौ सेंटीमीटर, टोंक के टोडारायसिंह में आठ सेंटीमीटर, सिरोही के माउंटआबू तहसील में आठ सेंटीमीटर, सिरोही के माउंट आबू में आठ सेंटीमीटर जयपुर के सांगानेर तहसील में सात सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह से शाम तक चूरू में 14.4 मिलीमीटर, बीकानेर में एक मिलीमीटर, डबोक हवाई अड्डे में 0.5 मिलीमीटर और जयपुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया