सिक्किम में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन से राजमार्ग पर यातायात बाधित

By भाषा | Published: October 20, 2021 02:12 PM2021-10-20T14:12:55+5:302021-10-20T14:12:55+5:30

Heavy rains hit life in Sikkim, landslide disrupts highway traffic | सिक्किम में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन से राजमार्ग पर यातायात बाधित

सिक्किम में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन से राजमार्ग पर यातायात बाधित

गंगटोक, 20 अक्टूबर सिक्किम में मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार को जनजीवन प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-10 बाधित हो गया, जिससे पश्चिम बंगाल के साथ सड़क संपर्क टूट गया है।

भारी बारिश के कारण हुए एक भूस्खलन से पश्चिम बंगाल के 29वीं माइल क्षेत्र में राजमार्ग बंद हो गया जो सिक्किम की रांगपो सीमा से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि यहां आज सुबह पानी हाउस इलाके में एक और भूस्खलन हुआ जिससे यातायात बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है।

उन्होंने कहा कि तीस्ता नदी में पानी के अत्यधिक बहाव के कारण रांगपो में स्टील के पुल के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। पुल पर आवाजाही सीमित कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि कई स्थानों पर बारिश की वजह से फसलें भी क्षतिग्रत हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Heavy rains hit life in Sikkim, landslide disrupts highway traffic

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे