लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग का अलर्टः दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में अगले दो दिन हो सकती है मूसलाधार बारिश

By भारती द्विवेदी | Updated: September 2, 2018 09:03 IST

विभाग की तरफ से पू्र्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उत्तरी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज मूसलाधार बारिश की संभावना बताई गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: देश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार (1 सितंबर) को भारी बारिश हुई। दिल्ली में भी शनिवार की सुबह जमकर बारिश हुई, जिसकी वजह से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति बन गई थी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक देश की राजधानी दिल्ली समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग की तरफ से उन सभी राज्यों को लेकर चेतावनी जारी की गई है।  

विभाग की तरफ से पू्र्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उत्तरी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज मूसलाधार बारिश की संभावना बताई गई है।

वहीं अगले 24 घंटों में असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालयी क्षेत्रों, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का आसार बताया गया है। इसके अलावा विभाग ने उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में सोमवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताया है।

दिल्ली और मैदानी राज्यों के तमाम इलाकों में शनिवार को सुबह भारी बारिश हुई। इनमें सर्वाधिक 22 सेमी बारिश जयपुर में, झांसी में 14 सेंमी, सिल्चर और पारादीप में नौ सेंमी, दतिया में आठ सेंमी तथा दिल्ली और ग्वालियर में छह सेमी बारिश दर्ज की गई है।

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत