लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना : आईएमडी

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:02 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने शनिवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में एक दबाव के रूप में केंद्रित हो सकता है।

भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसके बाद अगले दो-तीन दिनों में उत्तर ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ में इसके बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में ओडिशा के तटीय और उसके आस-पास के इलाकों में हवा की गति 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका के मद्देनजर मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे शनिवार की रात तक गहरे समुद्र से तट पर लौट आएं और मंगलवार तक समुद्र में न जाएं।

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रविवार को पुरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, ढेंकनाल, जाजपुर और भद्रक जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा गंजम, बालासोर, नयागढ़, अंगुल, बौध, संबलपुर, सुबरनापुर, बोलांगीर और मयूरभंज जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सोमवार को अंगुल, देवगढ़, क्योंझर, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सुंदरगढ़, बारगढ़, बोलांगीर और सुबर्णापुर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है, खुर्दा, सुंदरगढ़, बोलांगीर और कालाहांडी में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए