लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:32 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 11 नवंबर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय जिलों प्रकाशम और एसपीएस नेल्लोर और रायलसीमा के चित्तूर और कडप्पा जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

इस बीच, एसपीएस नेल्लोर और चित्तूर जिलों में बचाव एवं राहत कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जिलाधिकारियों को राहत शिविर खोलने और खतरे वाले इलाकों से लोगों को इन शिविरों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी मशीनरी को सतर्क रहने को कहा क्योंकि शुक्रवार को भी इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

उन्होंने कहा,‘‘ बंगाल की खाड़ी पर बने एक और कम दबाव के क्षेत्र की वजह से दक्षिणी तटीय जिलों में 17 नवंबर को और बारिश हो सकती है।इसलिए, निचले इलाके में रहने वाले लोगों और कृषि समुदायों को सतर्क रहना होगा।’’

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के आयुक्त के कन्ना बाबू ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि चित्तूर जिले में एनडीआरएफ की एक और एसडीआरएफ की दो टीमों की तैनाती की गई है जबकि एसपीएस नेल्लोर में एनडीआरएफ की एक टीम तैनात की गई है। इन दोनों जिलों की सीमा तमिलनाडु से लगती है और यहां बुधवार को भारी बारिश हुई।

नेल्लोर शहर में बुधवार रात से ही बाढ़ जैसे हालात हैं। शुरुआती आकलन के मुताबिक एसपीएस नेल्लोर जिले में करीब 3,200 एकड़ में लगी फसल अब भी डूबी हुई है। एसडीएमए अधिकारी ने बताया कि बागवानी फसलों को भी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को चित्तूर के वरद्यापल्यम में 19.5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं एसपीएस नेल्लारे के मुत्तुकुर में 19 सेंटीमीटर, नायडूपेट में 15 सेंटीमीटर, सत्यवेडु में 15.5 सेंटीमीटर, पुत्तुरु में 10 सेंटीमीटर और तिरुपति में आठ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध तिरुमला की पहाड़ियों में कई पेड़ उखड़ गए जिसकी वजह से पापविनाशनम और श्रीवरी पाडालु जैसे स्थानों को जाने वाली सड़के बंद हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा