लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने बरपाया कहर, अचानक आई बाढ़ से 7 लोगों की मौत, 9 लोग लापता

By वैशाली कुमारी | Updated: July 28, 2021 14:43 IST

शिमला में विकास नगर-पंथघाटी मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं लाहौल स्पीति जिले में मंगलवार रात अचानक आई बाढ़ में 7 व्यक्ति की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे29 जुलाई, 30 जुलाई और 31 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैशिमला से किसी अन्य जान-माल के नुकसान की खबर नहीं हैआपदा प्रबंधन और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में मंगलवार रात अचानक आई बाढ़ में 7 लोगों की मौत हो गई और नौ लोगो के लापता होने कि खबर सामने आई है। घटना जिले के उदयपुर अनुमंडल के तोजिंग नाले की है। प्रशासन बचाव और राहत कार्यों में लगा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है और राज्य के निवासियों की आजीविका प्रभावित हुई है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवाजाही रोक दी गई है।

लाहौल स्पीति जिले के उदयपुर अनुमंडल में मंगलवार की रात आठ बजे अचानक बाढ़ आ गई। घायल हुए 19 वर्षीय मोहम्मद अल्ताफ को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल आपदा प्रबंधन और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है| 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला ने बताया कि राजधानी शहर में विकास नगर-पंथघाटी मार्ग पर भूस्खलन होने से सड़क के किनारे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है। शिमला से किसी अन्य जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 

कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू में एक 25 वर्षीय महिला और उसका नाबालिग बेटा ब्रह्मगंगा नदी में बह गए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चंबा जिले में चंबा-पठानकोट मार्ग पर भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में एक JCB  हेल्पर बह गया। किन्नौर जिले में सांगला में फंसे 166 पर्यटकों को बचा लिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बादल फटने से अचानक आई बाढ़ की खबरों के बाद आज के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए रेड वार्निंग जारी की है। मौसम एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों में आज बारिश होगी। 29 जुलाई, 30 जुलाई और 31 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशशिमलाभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार