लाइव न्यूज़ :

ओडिशा और बंगाल में 20 अक्टूबर तक भारी वर्षा होने के आसार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 01:15 IST

Open in App

भुवनेश्वर/कोलकाता, 17 अक्टूबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि उत्तरी तेलंगाना के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने एवं बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पूर्वी हवा चलने के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 20 अक्टूबर तक भारी वर्षा होने के आसार हैं।

आईएमडी ने मछुआरों को मंगलवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव के कारण उत्तरी बंगाल की खाड़ी में गहरे समुद्री क्षेत्रों में 19 अक्टूबर तक हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग ने वर्षा के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ने, निचले इलाकों में जलभराव होने तथा दार्जिलिंग एवं कलीमपोंग जिलों में भूस्खलन की चेतावनी दी है।

भारी बारिश के कारण पहले से ही परेशान ओडिशा में सरकार ने जिला अधिकारियों को हालात पर कड़ी नजर रखने के लिए सतर्क रहने को कहा है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक संजीव बंदोपाध्याय ने कहा कि बारिश से राज्य में खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। राज्य के कई जिलों में धान की फसल कटने को तैयार है।

हावड़ा, हुगली और पूर्वी मेदिनीपुर समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में हाल में वर्षा के कारण बाढ़ आयी है। बंदोपाध्याय ने कहा कि कोलकाता समेत राज्य के दक्षिण जिलों में रविवार से भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। उत्तरी बंगाल के जिलों में सोमवार से वर्षा संबंधी गतिविधि तेज होगी।

भुवनेश्वर के मौसम विभाग कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि शनिवार से ही सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

आईएमडी ने सोमवार से सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक और जाजपुर जैसे जिलों में भारी बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। विशेष राहत आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए