लाइव न्यूज़ :

लेह में बादल फटने से भारी तबाही, डोडा में भी बारिश का कहर, अमरनाथ यात्रा रोकी गई

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 22, 2023 16:02 IST

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य बाजार लेह में रात के दौरान अचानक आई बाढ़ ने दुकानों और अन्य आवासीय संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बादल फटने से मुख्य बाजार से एक किमी दूर होर्जी गांव प्रभावित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख के लेह कस्बे में बादलों और बारिश ने कहर बरपाया हैलेह शहर में लगातार बारिश के बीच बादल फटने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैंमुख्य बाजार लेह में दुकानों और अन्य आवासीय संपत्तियों को भारी नुकसान

जम्मू: दस सालों के बाद एक बार फिर बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख के लेह कस्बे में बादलों और बारिश ने कहर बरपाया है। लेह शहर में लगातार बारिश के बीच बादल फटने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। इससे आवाजाही प्रभावित होने के साथ जनजीवन ठप पड़ गया है। लेह के पहाड़ों में बादल फटने के कारण तेजी से पानी लोगों के घरों की तरफ भी आ गया। जबरदस्त तबाही ने 7 अगस्त 2010 को फटने बादल बादल की यादें ताजा कर दी हैं जब 130 लोग मारे गए थे।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य बाजार लेह में रात के दौरान अचानक आई बाढ़ ने दुकानों और अन्य आवासीय संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बादल फटने से मुख्य बाजार से एक किमी दूर होर्जी गांव प्रभावित हुआ है। पानी और मिट्टी रिहायशी इलाकों और मुख्य बाजार की ओर आ गई है। जिससे लोगों को रात के समय अपने घर छोड़कर सड़कों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा। इलाके के आवासीय घरों के अलावा, प्रसिद्ध लेह बाजार की कई दुकानों में कीचड़ और बाढ़ का पानी भर गया है, लेकिन सौभाग्य से अब तक किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

रामबन में भी भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हो गया। जिसके चलते आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं, अमरनाथ यात्रा का एक और नया जत्था जम्मू से रवाना हुआ था। 3,000 से अधिक अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शनिवार को यहां आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ, लेकिन भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अधिकारियों द्वारा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने के बाद उनके काफिले को रामबन में रोक दिया गया।

जम्मू संभाग के डोडा में बादल फटने से सड़कें बह गई हैं। प्रदेश में एक बार फिर कई नदियां उफान पर हैं। डोडा जिले में आज सुबह कोटा नाले में बादल फटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बादल फटने से भारी तबाही हुई है। थलीला-चिराला लिंक रोड का एक हिस्सा बह गया है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस बीच शनिवार को तीसरे दिन भी डोडा और किश्तवाड़ जिलों के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी रही। लगातार मूसलाधार बारिश से चिनाब नदी और इसकी प्रमुख सहायक नदियों नीरू और कलनई में जल स्तर बढ़ गया है। डोडा में जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदियों, नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पत्थरों के गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहन यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि मेहद में पत्थर गिरने और दलवास में सड़क पर अत्यधिक फिसलन के कारण एनएच-44 पर यातायात रोक दिया गया है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे टीसीयू से पुष्टि के बिना यात्रा न करें। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि मार्ग को साफ करने का काम जारी है।

इस बीच मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि खासकर कठुआ जिले में कुछ बारिश भारी हो सकती है। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को जम्मू कश्मीर के छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

टॅग्स :लद्दाखJammuअमरनाथ यात्राबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए