लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ा के मच्छेल में भारी हिमस्खलन, 56 राष्ट्रीय रायफल्स के तीन जवान मारे गये, दो को राहत कार्य में बचाया गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 18, 2022 23:49 IST

कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित मच्छेल सेक्टर में एलओसी पर भारी हिमस्खनल के लिए सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। वहीं बर्फ में फंसे दो जवानों को बचा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी पर भारी हिमस्खनल के लिए सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है, दो को बचाया गया मारे गये तीनों जवान 56 आरआर यूनिट के थे और ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गएहिमस्खल में मारे गये जवानों के नाम सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव हैं

जम्मू: कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित मच्छेल सेक्टर में एलओसी पर भारी हिमस्खनल के लिए सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। सेना ने हादसे के बाद विशेष अभियान चलाकर बर्फ में दबे हुए तीनों जवानों के शवों को निकाल लिया है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में मारे गये तीनों ही जवान 56 आरआर यूनिट के थे और ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

इस संबंध में सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। पेट्रोलिंग के दौरान जवानों के उपर अचानक बर्फ का भारी हिस्सा खिसक कर आ गिरा। जिसमें तीन जवान बुरी तरह फंस गये, वहीं राहत और बचाव कार्य में 2 जवानों को बचा लिया गया, लेकिन बर्फ में दबने के कारण 3 जवानों की मौत हो गई। मारे गये तीनों जवान अल्मोड़ा के नज़दीक पोस्ट पर तैनात थे। जिनके सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव हैं।

बचाव अभियान खत्म होने के बाद सेना ने तीनों जवानों के शवों को 168 एमएच ड्रगमुल्ला शिफ्ट किया है और अब आगे की सैन्य प्रक्रिया की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हताहत हुए जवानों के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

भारतीय सेना ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में 3 जवानों की लाइन ऑफ ड्यूटी के दौरान भारी बर्फबारी के कारण जान चली गई है। जबकि हिमस्खलन में फंसे 2 को बचा लिया गया है।

टॅग्स :हिमस्खलनजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील