लाइव न्यूज़ :

Heat wave: उत्तर भारत में ‘लू’ से राहत नहीं, पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार, बिहार, राजस्थान, यूपी और ओडिशा में आम जनजीवन पर आफत!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2023 15:55 IST

Heat wave: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड और राजस्थान ने ‘लू’ से बुरा हाल हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कई हिस्सों में शनिवार को भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। बिहार के निवासियों के लिए ‘लू’ जैसी स्थिति से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।नवादा जिले के वारिसलीगंज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Heat wave: अप्रैल में आम जनजीवन पर गर्मी ने कहर बरसा दिया है। कई राज्य में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड और राजस्थान ने ‘लू’ से बुरा हाल हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

भले ही मौसम विभाग ने ओडिशा में जल्द ही मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। राज्य भर की सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग घर के अंदर ही रहना पसंद कर रहे हैं क्योंकि पारा नीचे जाने के कोई संकेत नहीं दिखा रहा है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग, भुवनेश्वर के अनुसार, शनिवार सुबह 11.30 बजे तक 10 शहरों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जबकि झारसुगुडा 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म स्थान है। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर 39 डिग्री सेल्सियस के साथ क्योंझर (39), संबलपुर (38.2), चांदबली (37.6), बालासोर (36.8), हीराकुंड (36.4) के साथ सबसे गर्म स्थान है।

बिहार के निवासियों के लिए ‘लू’ जैसी स्थिति से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है क्योंकि राज्य में कम से कम पांच स्थानों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है। बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, 24 अप्रैल तक राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है।

बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने शनिवार को बताया, ‘‘लोगों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मी के प्रकोप और निर्जलीकरण से बचें।’’ उन्होंने कहा कि उनका विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा, जिलाधिकारियों को भी अपने जिलों में स्थिति की निगरानी करने की सलाह दी गई है।

बिहार के नौ जिलों में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, वहीं पांच स्थानों पर अधिकतम दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। रोहतास के डेहरी प्रखंड, गया के खिजरसराय प्रखंड और नवादा जिले के वारिसलीगंज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नालंदा में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अरवल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। बिहार के औरंगाबाद जिले में 42.8 डिग्री सेल्सियस, जमुई और भोजपुर 42.6 डिग्री सेल्सियस, सीवान 42. 5 डिग्री सेल्सियस, सारण 42.3 डिग्री सेल्सियस और पटना 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, बिहार के गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, रोहतास, बेगूसराय, गया, लखीसराय, नालंदा, नवादा, पटना, बांका और मुंगेर में लगभग 68 प्रखंड में लू जैसी स्थिति है। पटना जिला प्रशासन ने शुक्रवार को राज्य की राजधानी में सभी स्कूल प्राधिकारियों को स्कूलों के समय में संशोधन करने और छात्रों को ‘हीट स्ट्रोक’ से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में सुबह 11.45 बजे के बाद सभी कक्षाओं (प्री-स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

राजस्‍थान में गर्मी ने जोर पकड़ा, गंगानगर में तापमान 42.1 डिग्री पर पहुंचा

राजस्‍थान में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है जहां बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री दर्ज क‍िया गया। मौसम विभाग के अनुसार 18-19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना है। उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्‍य में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री से. के बीच बना हुआ है। आगामी 48 घंटों में तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 18-19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय रह सकता है।

फलस्वरूप 18 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग एवं शेखावटी क्षेत्र में दोपहर बाद मेघगर्जन, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने एवं कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र आंधी भी चल सकती है।

विभाग के अनुसार 19 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर एवं भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं तथा हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। राज्य में 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

टॅग्स :हीटवेवमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टबिहारउत्तर प्रदेशझारखंडपश्चिम बंगालदिल्लीओड़िसामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण