लाइव न्यूज़ :

गर्मी से झुलसा उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 46 के पार, रेड अलर्ट जारी

By स्वाति सिंह | Updated: June 10, 2019 09:58 IST

पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार शाम में दूर-दराज इलाकों में हुई बारिश के बाद भी रविवार को लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई।

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। रविवार को दिल्ली का पारा 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। इसके अलावा दिन में लू भी चली। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार से तापमान में कमी आने की संभावना है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने का अनुमान है। भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। 

उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस ने किया बेहाल

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी मण्डल झुलसाने वाली धूप से तप रहे हैं और पुरवा हवा के कारण बढ़ी उमस ने लोगों के लिये दुश्वारियां और भी बढ़ा दी हैं। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान फैजाबाद, इलाहाबाद, बरेली, आगरा और मुरादाबाद मण्डलों में दिन के तापमान में खासी बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। 

इसके अलावा गोरखपुर, वाराणसी और मेरठ मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। इस अवधि में बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.60 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई मण्डलों में रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। गोरखपुर, लखनऊ और झांसी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने का अनुमान है। हालांकि 11 जून को प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी चलने और हल्की बारिश होने की सम्भावना है। 

पंजाब, हरियाणा में गर्मी बढ़ी

हरियाणा और पंजाब में लू का प्रकोप रविवार को बढ़ गया। दोनों राज्यों में नारनौल सबसे गर्म स्थान रहा। वहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भिवानी और हिसार में भी भीषण गर्मी रही। वहां अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 45.9 डिग्री सेल्सियस और 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अंबाला में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करनाल में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

पंजाब में पवित्र शहर अमृतसर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना और पटियाला में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 44 डिग्री सेल्सियस और 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया कि अगले दो दिनों तक दोनों राज्यों में लू का प्रकोप जारी रह सकता है। 

हिमाचल प्रदेश में बारिश, पर लोगों को गर्मी से राहत नहीं

हिमाचल प्रदेश में शनिवार शाम में दूर-दराज इलाकों में हुई बारिश के बाद भी रविवार को लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। शिमला के मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि काल्पा में चार मिलीमीटर बारिश हुई। 

वहीं डलहौजी में तीन मिमी, कुफरी में एक मिमी, भुंतर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार की बारिश के बाद राज्य में रविवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई । 

उना में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि राज्य का सबसे गर्म स्थान है। वहीं जनजातीय इलाके लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। 

प्रदेश की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में लोगों को अगले सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की संभावना है क्योंकि शिमला मौसम केंद्र ने 11 और 12 जून को बारिश की संभावना जताई है। मौसम केंद्र ने मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में मंगलवार और बुधवार को आंधी-तूफान के लिए येलो वेदर चेतावनी जारी की है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीहिमाचल प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol Diesel Price Today: संडे मॉर्निंग अपडेट हो गए ईंधन के नए दाम, फटाफट करें चेक

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतजब आग लगी तो ‘डांस फ्लोर’ पर मौजूद थे 100 लोग?, प्रत्यक्षदर्शी बोले- हर कोई एक-दूसरे को बचा रहा था और यहां-वहां कूद रहे थे, वीडियो

भारतडांस फ्लोर पर लगी आग..., कुछ ही पलों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिरा, गोवा हादसे के चश्मदीद ने बताया

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Club Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 4 पर्यटकों समेत 14 कर्मचारियों की मौत

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा