लाइव न्यूज़ :

नीट पीजी परीक्षा स्थगित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला?

By अंजली चौहान | Updated: February 24, 2023 11:35 IST

नीट पीजी के कुछ उम्मीदवारों द्वारा ये याचिका दायर की गई है, जिसकी सुनवाई जस्टिस एस रवींद्र भट और दीपांकर दत्ता करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में आज होगी नीट पीजी परीक्षा को लेकर सुनवाई उम्मीदवारों की मांग है कि परीक्षा तारीखों को आगे बढ़ाया जाए मौजूदा समय में परीक्षा 5 मार्च को करवाना तय किया गया है

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट में आज 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट', नीट पीजी 2023 की परीक्षा की तारीख मामले में सुनवाई होनी है। नीट पीजी 2023 की परीक्षा को स्थगित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, इसी के तहत 24 फरवरी को अदालत सुनवाई करेगी।

नीट पीजी के कुछ उम्मीदवारों द्वारा ये याचिका दायर की गई है, जिसकी सुनवाई जस्टिस एस रवींद्र भट और दीपांकर दत्ता करेंगे। अभी के शेड्यूल के हिसाब से साल 2023 की ये परीक्षाएं 5 मार्च को होनी तय है लेकिन याचिकाकर्ताओं की मांग है कि परीक्षा का आयोजन दो-तीन महीनों के लिए आगे बढ़ा दिया जाए।

रिजल्ट और काउंसलिंग के बीच अंतर कम करने की मांग 

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के परिणाम घोषणा और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बीच के अंतर को कम करने के लिए उम्मीदवार परीक्षा की तारीख को मई या जून के अंत तक बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। अभी तक नीट पीजी 2023 के परिणाम 31 मार्च, 2023 तक घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी इंटर्नशिप की समय सीमा और कट ऑफ लिस्टा की तारीखों को बढ़ाकर 11 अगस्त, 2023 कर दिया था। इसके आधार पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी सितंबर महीने से काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेगी।

इस समय अवधि के कारण उम्मीदवारों का कहना है कि वह 5 से 6 महीनों के लिए बेकार और बेरोजगार रहेंगे। ऐसे में उम्मीदवार देरी से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नीट पीजी 2023 की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग काफी लंबे समय से चल रही है। एनईईटी पीजी के उम्मीदवारों के साथ डॉक्टर, चिकित्सा संघों समेत कई लोग शामिल है जो इस मांग का समर्थन कर रहे हैं। 

टॅग्स :नीटसुप्रीम कोर्टदिल्लीपीजी नीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप