लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड मामले की सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: October 30, 2021 01:19 IST

Open in App

पुणे, 29 अक्टूबर तर्कशास्त्री नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले की सुनवाई शुक्रवार को यहां पर गवाहों से सवाल-जवाब के साथ शुरू हुई।

अदालत में शुक्रवार को अविनाश देवलभक्ता (54) की गवाही हुई जो शनिवार पेठ इलाके में रहते हैं और दाभोलकर की हत्या के समय वहां मौजूद थे।

प्रख्यात अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता डॉ.दाभोलकर कुछ समय तक साधना ट्रस्ट की उसी इमारत में बने फ्लैट में रहे थे।

ओंकारेश्वर पुल पर जिस दिन दो लोगों ने दाभोलकर को गोली मारी थी, पुलिस ने उस फ्लैट का ‘पंचनामा’ किया था। पंचनामा के दौरान देवलभक्ता दो गवाहों में से एक थे। दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस आर नावेंदर की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरानों पांचों आरोपी- विरेंद्र सिंह तावडे,शरद कलासकर, सचिन अंदुरे, संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे- अदालत में मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए