लाइव न्यूज़ :

उप्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली खुराक में कोविशील्ड और दूसरी में दे दी कोवैक्सीन

By भाषा | Updated: May 26, 2021 18:07 IST

Open in App

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश), 26 मई सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है और जिले के बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के दौरान 20 लोगों को पहली खुराक में कोविशील्ड जबकि दूसरी खुराक में कोवैक्सीन लगा दी गयी । प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मामला जिले के बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र का है जहां औदही कलां समेत दो गांवों में लगभग 20 लोगों को टीके की पहली खुराक कोविशिल्ड की लगाई गयी, लेकिन 14 मई को दूसरी डोज लगाते समय स्वास्थ्यकर्मियों ने भारी लापरवाही बरतते हुए कोवैक्सीन लगा दी।

टीका लगवा चुके राम सूरत को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह भयभीत हो गये और जब उन्होंने केन्द्र पर सम्पर्क किया तो इस गलती का खुलासा हुआ जिसके बाद सब एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे।

इस लापरवाही के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी ने स्वीकार किया कि लगभग 20 लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए कॉकटेल टीका लगा दिया । हालांकि जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई उनमें किसी में भी अभी तक कोई समस्या देखने को नहीं मिली है और वे सभी स्वस्थ हैं।

उन्होंने बताया कि मौके पर वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम भेजी गई थी जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है और उसके आधार पर जिम्मेदार लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। घटना के दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी लोगों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर