लाइव न्यूज़ :

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली दौरे पर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2022 16:36 IST

पटना के पीएमसीएच में पिछले पांच दिन से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पताल की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली दौरे पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में बीते पांच दिनों जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैंहड़ताल से अस्पताल की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है और मरीजों का इलाज भी नहीं हो पा रहा हैवहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए दिल्ली के दौरे पर हैं

पटना:बिहार की राजधानी पटना स्थित राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में पिछले पांच दिन से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पताल की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। वहीं डॉक्टरों की मांग को लेकर सरकार भी गंभीर नजर नहीं आ रही है क्योंकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली में विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्हें बिहार के मरीजों की चिंता नहीं है।

राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सूबे के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि आम लोगों की कठिनाईयों को दूर करने के लिए सरकार और उनके मंत्री को ध्यान देना चाहिए। राजनैतिक कार्यों के बदले जो संवैधानिक जिम्मेवारियों का कार्य है, उन्हें करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में हड़ताल है, यह आम आदमी से जुड़ा हुआ विषय है। लोग परेशान हैं रोज समाचार पत्रों में यह सुर्खियां बन रही है। हड़ताल के कारण कितने ऑपरेशन टल रहे हैं। मरीज और उनके परिजनों को कितनी कठिनाई हो रही है। मंगल पांडेय ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि आमलोगों की कठिनाईयों को दूर करने के लिए सरकार और उनके मंत्री को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर को सुरक्षा मिले यह जिम्मेदारी स्वास्थ्य मंत्री की है।

पांडेय ने कहा कि राजनीतिक कार्य तो बाद में भी होते रहेंगे, लेकिन जिन कार्यों से जनता का सीधा संबंध है उन्हें तो फौरन करना चाहिए। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव का इस पर कोई ध्यान नहीं है। उन्हें इस मसले पर ध्यान देना चाहिए। पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर लगातार सुरक्षा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि आए दिन इलाज के दौरान अस्पताल में मारपीट की घटनाएं होती है।

टॅग्स :पटनाMedical Collegeतेजस्वी यादवबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप