लाइव न्यूज़ :

'भारत जोड़ो यात्रा में सख्ती से लागू किया जाए कोविड प्रोटोकॉल', मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2022 11:06 IST

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल लागू कराने को लेकर राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि अगर कोविड नियमों का पालन संभव नहीं हो सके तो यात्रा को स्थगित कर देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमनसुख मांडविया ने चिट्ठी लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल पालन कराने की बात कही।राहुल गांधी और अशोक गहलोत को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से चिट्ठी लिखी गई।चिट्ठी में कहा गया है कि अगर कोविड नियमों का पालन संभव नहीं हो सका तो यात्रा को स्थगित करना चाहिए।

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सख्त कोविड नियमों का पालन कराने की गुजारिश की।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी चिट्ठी में कहा कि यात्रा के दौरान मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही ये भी कहा कि यात्रा में केवल ऐसे लोगों को ही हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए जिन्होंने कोविड वैक्सीन ले ली है।

साथ ही चिट्ठी में लिखा गया है कि 'अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति का ध्यान रखते हुए और महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने का अनुरोध करता हूं।'

स्वास्थ्य मंत्री के चिट्ठी पर कांग्रेस का जवाब

स्वास्थ्य मंत्री की ओर से लिखी गई चिट्ठी पर कांग्रेस का भी जवाब आया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पलटकर सवाल करते हुए कहा कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया।

कांग्रेस सांसद ने कहा, मुझे लगता है कि मनसुख मांडविया दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पसंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसमें शामिल हो रहे हैं। मांडविया को लोगों का ध्यान भटकाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।'

बता दें कि हाल में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हुए हैं और अब यह यात्रा राजस्थान से होते हुए सोमवार को दिल्ली में प्रवेश करेगी। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी।

बता दें कि चीन में कोरोना के मामले में तेज वृद्धि ने एक बार फिर दुनिया भर के देशों के लिए चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों को किसी भी संभावित क्लस्टर की समय पर पहचान के लिए और कोरोनो वायरस वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट को बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

चीन के अलावा जापान और अमेरिका में भी कोरोना मामलों में कुछ तेजी देखने को मिली है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय बुधवार को कोविड की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक करेगा, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीअशोक गहलोतमनसुख मंडावियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील