लाइव न्यूज़ :

आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर हेल्थ कियोस्क स्थापित किया गया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 21:03 IST

Open in App

आगरा, 15 अक्टूबर रेलवे ने आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर स्वचालित हेल्थ कियोस्क (एक तरह का बूथ) स्थापित किया है जहां यात्री मामूली शुल्क देकर सामान्य जांचे करा सकते हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के आगरा मंडल के अधिकारी ने बताया कि यात्री इन कियोस्क पर महज 35 रुपये का शुल्क देकर हिमोग्लोबिन, शर्करा, रक्तचाप, वजन आदि नाप सकेंगे।

एनसीआर आगरा के प्रवक्ता एसके श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘एक-एक स्वचालित हेल्थ कियोस्क आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया गया है और इसने बृहस्पतिवार से काम करना शुरू कर दिया है। यात्री 35 रुपये देकर अपनी स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं।’’

उन्होंने बताया कि इन कियोस्क को नयी नवोन्मेषी गैर शुल्क राजस्व विचार योजना के तहत स्थापित किया गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री अपनी जांच रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर प्राप्त कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील