लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: July 26, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई भाषा की अलग अलग फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

प्रादे34 कर्नाटक लीड येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने कर्नाटक के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

बेंगलुरु: बी एस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सोमवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत को सौंप दिया।

दि16 संसद राहुल लीड किसान

कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर चलाकर संसद के गेट तक पहुंचे राहुल, कई नेता हिरासत में लिए गए

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन परिसर के गेट तक पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने पार्टी के कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रादे11 विजय दिवस कश्मीर लीड कोविंद

विजय दिवस: खराब मौसम के कारण कोविंद का द्रास का दौरा रद्द

श्रीनगर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खराब मौसम के कारण विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को द्रास का दौरा नहीं कर सके। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

दि1 मोदी करगिल दिवस

प्रधानमंत्री ने करगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को करगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर पाकिस्तान के साथ हुए इस युद्ध के शहीदों को याद किया और कहा कि उनकी बहादुरी हर दिन देशवासियों को प्रेरित करती है।

संसद12 संसद विपक्ष बैठक

पेगासस मामले में विपक्षी नेताओं की बैठक, खड़गे ने संसद में चर्चा कराने की मांग की

नयी दिल्ली: संसद के दोनों सदनों में पिछले कुछ दिन से चल रहे गतिरोध के बीच प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सोमवार को बैठक की और पेगासस जासूसी मामले पर बातचीत करने के साथ ही इस बात पर जोर दिया कि इस विषय पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

संसद11 स्थगित लीड रास

पेगासस जासूसी विवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा, रास दोपहर दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली: पेगासस जासूसी विवाद और केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों सहित अलग-अलग मुद्दों पर विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दूसरी बार दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दि17 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के 39,361 नए मामले

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 39,361 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,14,11,262 हो गई। वहीं, 35 दिन बाद नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर तीन प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई।

दि19 न्यायालय गंभीर दवाएं

कोविड-19 दवाओं की जमाखोरी : न्यायालय का गंभीर फाउंडेशन के खिलाफ कार्यवाहियों पर रोक लगाने से इंकार

नयी दिल्ली:उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को भाजपा सांसद गौतम गंभीर की फाउंडेशन के खिलाफ कोविड-19 दवाओं की अवैध खरीद और वितरण से जुड़े एक मामले में कार्यवाहियों पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।

खेल22 खेल ओलंपिक लीड वायरस

नीदरलैंड का टेनिस खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव, तोक्यो ओलंपिक में पाये गये 16 नये मामले

तोक्यो: नीदरलैंड के टेनिस खिलाड़ी जीन जुलियन रोजर कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण ओलंपिक से बाहर हो गये हैं। आयोजकों ने सोमवार को खेलों से जुड़े 16 नये मामलों की घोषणा की।

खेल20 खेल ओलंपिक निशानेबाजी लीड भारत

अंगद बाजवा स्कीट में 18वें और मैराज 25वें स्थान पर रहे

तोक्यो: भारत के अंगद वीर सिंह बाजवा तोक्यो ओलंपिक खेलों की पुरुष स्कीट स्पर्धा में 18वें जबकि मैराज अहमद खान 25वें स्थान पर रहे जिससे निशानेबाजी में भारतीयों का निराशाजनक प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए