लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: July 8, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भाषा की अलग अलग फाइलों से बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

दि12 वायरस मामले

भारत में कोविड-19 के 45,892 नए मामले

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 45,892 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,09,557 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामलों में लगातार करीब 55 दिन से गिरावट के बाद मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और अब देश में 4,60,704 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

दि22 नड्डा मंत्री मुलाकात

नड्डा ने नवनियुक्त मंत्रियों के साथ की बैठक

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार को अपने आवास पर बैठक की।

प्रादे17 हिमाचल दूसरीलीड वीरभद्र निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

शिमला, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को तड़के यहां निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

दि29 विज्ञान जितेंद्र प्रभार

जितेंद्र सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली, जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

दि16 स्वास्थ्य मंडाविया प्रभार

मनसुख मंडाविया ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली, मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।

दि27 अदालत लाल किला हिंसा

गणतंत्र दिवस हिंसा : अदालत ने पुलिस पर हमला करने के आरोपी को दी जमानत

नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने इस साल गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रदर्शन रैली के दौरान लाल किले में हिंसा और तोड़फोड़ में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी।

अर्थ16 मत्स्य पालन मंत्री रूपाला

पुरुषोत्तम रूपाला ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली, गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम रूपाला, जिन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया है, ने गुरुवार को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

प्रादे3 कश्मीर मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, चार आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में दो अलग-अलग जगह पर हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।

वि7 वायरस वैश्विक मौत

टीकाकरण की होड़ के बीच कोविड-19 से दुनिया भर में मौत का आंकड़ा 40 लाख पर पहुंचा

वाशिंगटन, कोविड-19 से वैश्विक मौतों का आंकड़ा बुधवार को 40 लाख को पार कर गया। वहीं, वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के सामने आने के बाद टीकाकरण को तेजी से अंजाम देने की जद्दोजहद भी बढ़ गई है।

खेल11 खेल रीजीजू

भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा : निवर्तमान खेलमंत्री रीजीजू

नयी दिल्ली, निवर्तमान खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने गुरूवार को कहा कि भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा। तोक्यो ओलंपिक से एक पखवाड़ा पहले रीजीजू की जगह अनुराग ठाकुर को खेलमंत्री बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए