लाइव न्यूज़ :

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई शुक्रवार अपराह्न दो बजे तक पीटीआई-भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि7 चोकसी डोमिनिका प्रधानमंत्री

चोकसी के कथित अपहरण में हमारे शामिल होने के दावे ‘पूरी तरह बकवास’ : डोमिनिका के प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूज़वेल्ट स्केरिट ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के कथित अपहरण में उनकी सरकार के शामिल होने के दावों को ‘‘पूरी तरह से बकवास’’ करार दिया है। स्थानीय मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।

दि14 चौटाला रिहा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला तिहाड़ जेल से रिहा

नयी दिल्ली, हरियाणा के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दस वर्ष की कैद की सजा काट रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तिहाड़ जेल से शुक्रवार को रिहा कर दिया गया।

वि15 अमेरिका अफगान लीड बाग्राम

अमेरिका ने करीब बीस साल के बाद बगराम एयरफील्ड अफगान बलों को सौंपा

काबुल, अमेरिकी सेना ने करीब 20 साल के बाद बगराम एयरफील्ड को छोड़ दिया है, जो कभी तालिबान को उखाड़ फेंकने के लिए हुए युद्ध और अमेरिका पर 9/11 में हुए आतकंवादी हमले के जिम्मेदार अल-कायदा के साजिशकर्ताओं की धर-पकड़ के लिए सेना का केंद्र था। अमेरिका के दो अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे30 उप्र पुलिस महानिदेशक

मुकुल गोयल ने उप्र के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाला

लखनऊ, दो जुलाई भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी मुकुल गोयल ने उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक के रूप में शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया । 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को 30 जून, बुधवार को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

वि23 एकेडमी बालन कपूर

विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर ऑस्कर पुरस्कार देने वाली संस्था के सदस्यों की सूची में

लास एंजिलिस (अमेरिका), बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर उन 395 नए सदस्यों में शामिल हैं जिन्हे इस साल ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एन्ड साइंसेज’ द्वारा आमंत्रित किया गया है।

प्रादे21 अरुणाचल प्रदेश सड़क

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, रिजीजू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में चार राजनीतिक दलों के नेताओं ने राज्य के क्षेत्र में बदलाव की कोशिश के अलावा कई कानूनों और संविधान का ‘‘जान बूझकर उल्लंघन’’ करने के आरोप में मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी है।

प्रादे13 कश्मीर ड्रोन बीएसएफ

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर आए पाकिस्तान के ड्रोन पर बीएसएफ जवानों ने गोलियां बरसाई

जम्मू, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन पर शुक्रवार को गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खेल2 खेल ओलंपिक तैराकी माना

भारतीय तैराक माना पटेल को भी ओलंपिक का टिकट मिला

नयी दिल्ली, भारतीय महिला तैराक माना पटेल को भी तोक्यो ओलंपिक का टिकट मिल गया है। भारतीय तैराकी महासंघ (एएफआई) के अनुसार माना की विश्वविद्यालय कोटा से तोक्यो ओलंपिक में भागीदारी की पुष्टि हो गयी है।

वि21 जलवायु आर्कटिक

आर्कटिक का ‘लास्ट आइस एरिया’ असाधारण रूप से पिघला

चेवी चेज (अमेरिका), आर्कटिक के एक हिस्से को ‘‘लास्ट आइस एरिया’’ नाम से जाना जाता है क्योंकि वहां समुद्र में बहती बर्फ की सतह आमतौर पर बहुत मोटी होती है जिससे उसके दशकों तक वैश्विक ताप वृद्धि का सामना करने की संभावना है लेकिन पिछली गर्मियों में वैज्ञानिक तब हैरान रह गए जब वहां अचानक बर्फ के पिघलने से इतना बड़ा क्षेत्र बन गया जिससे एक जहाज गुजर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?