लाइव न्यूज़ :

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च रविवार को रात नौ बजे तक 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि41 मोदी लीड मन की बात

कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण समय की जरूरत है: मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण की तत्काल आवश्यकता है क्योंकि पहले ही बहुत समय बर्बाद हो चुका है।

दि54 चुनाव तीसरी लीड शाह

शाह ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटों पर जीतने का दावा किया

नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों में से 26 पर जबकि असम में 47 में 37 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

प्रादे29 महाराष्ट्र देशमुख राउत

अनिल देशमुख दुर्घटनावश बने गृह मंत्री: संजय राउत

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि अनिल देशमुख महाराष्ट्र के गृह मंत्री दुर्घटनावश बने तथा जयंत पाटिल और दिलीप वालसे-पाटिल जैसे वरिष्ठ राकांपा नेताओं के इनकार के बाद उन्हें यह पद मिला।

दि57 चुनाव कांग्रेस असम

चुनाव परिणाम संबंधी विज्ञापनों के लिए नड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

नयी दिल्ली: भाजपा द्वारा अपर असम की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव में जीत दर्ज करने के दावे वाले कथित विज्ञापनों पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग से भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया।

प्रादे96 राजस्थान फोन टैपिंग मंत्री

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने राजस्थान फोन टैपिंग विवाद में जांच की मांग की

जोधपुर (राजस्थान): केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने पिछले साल राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर बगावत के बीच नेताओं के फोनों को कथित रूप से टैप कराये जाने के मामले की जांच कराने की रविवार को मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाये, उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

प्रादे88 पंजाब भाजपा लीड किसान

विधायक पर हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं ने अमरिंदर के आवास पर प्रदर्शन किया

चंडीगढ़: पंजाब के कई भाजपा नेताओं ने मुक्तसर जिले में पार्टी के एक विधायक पर हुए हमले के खिलाफ रविवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रादे49 तमिलनाडु राहुल लीड अन्नाद्रमुक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ‘भ्रष्टाचार’ में संलिप्त रहने के चलते शाह के आगे झुके : राहुल

चेन्नई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने के चलते वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगे झुकने को मजबूर हुए हैं।

अर्थ16 आरबीआई मौद्रिक बैठक

कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच ब्याज दरों को यथावत रखेगा रिजर्व बैंक : विशेषज्ञ

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता के बीच भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आगामी मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखे जाने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक वृद्धि को प्रोत्साहन के उपाय करने से पहले अभी कुछ समय और इंतजार करेगा।

खेल24 खेल निशानेबाजी कप संपूर्ण

भारत का दो और स्वर्ण के साथ निशानेबाजी विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नयी दिल्ली: भारत ने रविवार को दो और स्वर्ण पदक के साथ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में अपने अभियान को अब तक के सबसे अधिक पदकों के साथ खत्म किया।

वि16 इंडोनेशिया गिरजाघर तीसरी लीड हमला

इंडोनेशिया में गिरजाघर के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोग घायल

मकास्सर (इंडोनेशिया): इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान एक रोमन कैथोलिक गिरजाघर के बाहर दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में कम से कम 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वि15 म्यांमा लीड प्रदर्शन

म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन जारी

यांगून: म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ और लोकतंत्र की वापसी की मांग को लेकर रविवार को भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए