लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 14:21 IST

Open in App

बृहस्पतिवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं : दि19 न्यायालय जमीयत मीडियाउच्चतम न्यायालय ने सोशल मीडिया पर फर्जी, साम्प्रदायिक खबरों पर जतायी चिंतानयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने सोशल मीडिया मंचों और वेब पोर्टल्स पर फर्जी खबरों पर बृहस्पतिवार को गंभीर चिंता जतायी और कहा कि मीडिया के एक वर्ग में दिखायी जाने वाली खबरों में साम्प्रदायिकता का रंग होने से देश की छवि खराब हो सकती है। दि21 सीबीआई लीड देशमुख (रिपीट)महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के वकील को सीबीआई ने गिरफ्तार किया नयी दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा को गिरफ्तार किया है। दि20 दिल्ली अदालत दंगा प्राथमिकीउत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा: उच्च न्यायालय ने एक ही घटना के लिए दर्ज चार प्राथमिकी रद्द की नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान लूटपाट और परिसर में आग लगाने के आरोप में दर्ज चार प्राथमिकी रद्द कर दी हैं और कहा है कि एक ही संज्ञेय अपराध के लिए दूसरी प्राथमिकी और नयी जांच नहीं हो सकती है। दि22 दिल्ली ऑक्सीजन निविदादिल्ली सरकार ने क्रायोजेनिक टैंकरों की खरीद, ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए आवेदन मांगेनयी दिल्ली : दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों पर ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने और क्रायोजेनिक टैंकरों को खरीदने के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन देने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। दि9 दिल्ली बारिशदिल्ली में लगातार तीसरे दिन बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड नयी दिल्ली : दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह भी बारिश होने से कुछ इलाकों में जलभराव के कारण एक बार फिर यातायात प्रभावित हुआ। दि4 चंदन मित्रा निधन राज्य सभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा का निधननयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद एवं अनुभवी पत्रकार चंदन मित्रा का 65 की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे कुशन मित्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह ‘पायनियर’ समाचार-पत्र के संपादक थे। प्रादे18 सिद्धार्थ शुक्ला निधनअभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन मुंबई : मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का बृहस्पतिवार को शहर के कूपर अस्पताल में निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। प्रादे10 कश्मीर गिलानी अंत्येष्टिश्रीनगर में सुपुर्द-ए-खाक किए गए अलगाववादी नेता गिलानी श्रीनगर : पाकिस्तान समर्थक अलगावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को यहां सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कश्मीर में व्यापक पैमाने पर मोबाइल संपर्क सेवा बंद किए जाने के साथ ही कड़ी सुरक्षा और पाबंदियों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। अर्थ7 अर्थव्यवस्था-वर्माअर्थव्यवस्था के पटरी पर आने के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में स्थिति पहले के स्तर पर पहुंच जाएगी: वर्मा नयी दिल्ली : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जयंत आर वर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस समय अर्थव्यवस्था के दोबारा पटरी पर आने के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था के ज्यादातर क्षेत्रों में स्थिति तेजी से महामारी से पहले वाले स्तर पर पहुंच जाएगी। खेल14 खेल पैरालंपिक बैडमिंटन लीड भारततोक्यो पैरालंपिक: बैडमिंटन में सुहास, कृष्णा और तरूण जीते, पलक को मिश्रित सफलतातोक्यो : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सुहास यथिराज, तरूण ढिल्लों और कृष्ण नागर ने गुरुवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा के पुरुष एकल में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति