लाइव न्यूज़ :

2019 के लोक सभा चुनाव तक कर्नाटक सरकार को कोई नहीं छू सकता: सीएम एचडी कुमारस्वामी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 15, 2018 19:40 IST

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि वो किसानों के कर्जमाफी का वादा निभाएंगे।

Open in App

बेंगलुरू, 15 जून (भाषा) कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार के भविष्य को लेकर सवाल पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आज कहा कि कम से कम 2019 के लोकसभा चुनाव तक तो उन्हें कोई छू नहीं सकता है । 

उन्होंने कहा, ‘‘यह गठबंधन सरकार स्थिरता से चलेगी । मैं जानता हूं कि एक साल तक मुझे कोई छू नहीं सकता। मैं कम से कम एक साल, लोकसभा चुनाव होने तक यहां रहूंगा। तब तक मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।’’ 

कुमारस्वामी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो वक्त मिला है उसमें वह शांत नहीं रहेंगे और राज्य के हित में फैसले लेंगे । 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपना वक्त नहीं गंवाएंगे और काम पर ध्यान देंगे क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि राज्य का सर्वांगीण विकास हो। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह कर्ज माफ करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और जल्द इसकी घोषणा करेंगे। 

कुमारस्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रिय किसान कर्ज माफी पर कोई भ्रम नहीं है। कर्ज माफी के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अधिकतम किसानों को इसका फायदा मिले। मैं प्रक्रियाओं पर काम कर रहा हूं और जल्द इसकी घोषणा करूंगा।’’ 

12 मई को कर्नाटक विधान सभा चुनाव की 224 में से 222 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। 15 मई तो नतीजे आए तो बीजेपी को 124, कांग्रेस को 78 और जनता दल (सेकुलर) को 37 सीटों पर जीत मिली। राज्यपाल वजुभाई वाला ने पहले सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया लेकिन बीएस येदियुरप्पा सरकार 55 घंटे में गिर गई।

उसके बाद कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार के नेता के रूप में एचडी कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमारस्वामी ने ध्वनिमत से अपनी सरकार का बहुमत साबित कर दिया। कांग्रेस नेता जी परमेश्वर उनकी सरकार में उप-मुख्यमंत्री बने। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेक्युलर)कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील