लाइव न्यूज़ :

एचडी कुमारस्वामी का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, कहा- बेटे को चुनाव में हराने के लिए रही चक्रव्यूह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 6, 2019 07:39 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर मांड्या में अपने बेटे के खिलाफ चक्रव्यूह रचने का आरोप लगाया है।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और अन्य लोग मांड्या लोकसभा सीट पर उनके बेटे तथा जद(एस) उम्मीदवार निखिल को हराने के लिए चक्रव्यूह रच रहे हैं. राज्य में सत्तारूढ़ गठजोड़ के मतभेदों को एक बार फिर सामने लाते हुए जद(एस) नेता ने कांग्रेस और अन्य पर मांड्या में निखिल के लिए काम करने के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार तथा फिल्म अभिनेत्री सुमलता के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया.

सुमलता दिवंगत कांग्रेस नेता और अभिनेता अंबरीष की पत्नी हैं. कुमारस्वामी ने चिकमंगलूर में कहा, ''मांड्या में निर्दलीय उम्मीदवार को व्यापक समर्थन मिला है. वह निर्दलीय हो सकती हैं लेकिन उन्हें कांग्रेस, भाजपा और किसान संगठन रैयता संघ का समर्थन मिल रहा है. जद(एस) को हराने के लिए सब एक हो गए हैं.'' वह जद(एस) अध्यक्ष और अपने पिता एच. डी. देवेगौड़ा की गुरूवार को आई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.

देवगौड़ा ने कहा था कि मांड्या में चीजें हाथ से बाहर हो गई हैं. जांच के लिए रोका गया कुमारस्वामी का वाहन कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी आज उस समय चकित रह गए जब चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कुमारस्वामी के वाहन और उनके काफिले के वाहनों को जांच के लिए रोक लिया.

आयोग के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि उनके वाहन से कुछ भी गैरकानूनी चीज बरामद नहीं हुई. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बेंगलुरु-हासन हाइवे के चन्नारायपटना चेक पोस्ट पर वाहनों की रुटीन जांच की जा रही थी और आचार संहिता का पालन करने के लिए राजनेताओं के वाहनों को भी रोका गया.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019एचडी कुमारस्वामीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारतPrajwal Revanna: 2021 में रेप, 4 साल बाद फैसला?, 10 लाख जुर्माना, आजीवन कारावास, 113 गवाह और 1632 पृष्ठ आरोप-पत्र, जानें टाइमलाइन

भारतकर्नाटक अश्लील वीडियो और बलात्कार मामले में पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, अदालत में रोने लगे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर