लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद से बेंगलुरु रवाना हुए कुमारस्वामी, बोले- बीजेपी ने उनके दो विधायकों को किया 'हाईजैक'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 19, 2018 01:58 IST

कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले हैदराबाद से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए कुमारास्वामी और अन्य जेडी(एस) विधायक।

Open in App

हैदराबाद, 18 मईः जनता दल (सेकुलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी अपने विधायकों के साथ देर रात हैदराबाद से बेंगलुरु रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने बेंगलुरू से उसके दो विधायकों का ‘‘अपहरण ’’ कर लिया है। हालांकि कुमारस्वामी ने आशा जताई कि वे कल सुबह उनके खेमे में शामिल हो जाएंगे। हैदराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने दावा किया कि बीजेपी कई तरह के प्रलोभन देकर उनकी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में शनिवार शाम चार बजे महत्वपूर्ण शक्ति परीक्षण किया जाएगा।

जरूर पढ़ेंः- प्रो टेम स्पीकर की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती पर सुनवाई आज, जानें बोपैया का ट्रैक रिकॉर्ड

कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए संख्याबल नहीं है। कांग्रेस जेडी(एस) गठबंधन द्वारा कल विश्वास मत गिराया जाएगा। कुमारस्वामी ने कहा , ‘‘हमें पता है कि बेंगलुरु से दो विधायकों का अपहरण कर लिया गया था। एक विधायक हमारे संपर्क में है। कल सुबह वह हमारे खेमे में शामिल होने वाले हैं। ’’ कुमारस्वामी हैदराबाद के नोवोटल होटल में अपने विधायकों के साथ ठहरे हुए थे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 15 मई को रिजल्ट आने पर 222 विधानसभा सीट वाले कर्नाटक में बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस व उसके सहयोगी दल बीएसपी को 38 सीटें मिली थीं। बहुमत के लिए जरूरी 112 सीटें हैं।

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारतPrajwal Revanna: 2021 में रेप, 4 साल बाद फैसला?, 10 लाख जुर्माना, आजीवन कारावास, 113 गवाह और 1632 पृष्ठ आरोप-पत्र, जानें टाइमलाइन

भारतकर्नाटक अश्लील वीडियो और बलात्कार मामले में पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, अदालत में रोने लगे

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी