लाइव न्यूज़ :

भड़के सीएम कुमारस्वामी, क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर जैसे दिखते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2019 13:48 IST

मैसूर में रविवार को सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा, 'नेताओं के बारे में आप क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है बड़ी आसानी से आप हमारा मज़ाक उड़ा जा सकते हैं? आपको किसने ये अधिकार दिया है कि आप हमारा मज़ाक उड़ा सकते हैं। आपको क्या लगता है, क्या हम बेरोज़गार हैं? क्या हम कार्टून कैरेक्टर की तरह दिखते हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी इस बात से बेहद नाराज हैं कि न्यूज़ चैनल पर कथित रूप से उनका मज़ाक उड़ाया जा रहा है। एचडी कुमारस्वामी ने ये भी कहा कि ऐसी हरकतों को रोकने के लिए कानून लाने की जरूरत है।

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी मीडिया जगत से काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों को रोकने के लिए कानून लाने की जरूरत है। 

सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि इस बात पर भी नाराज़गी जताई कि मीडिया बार-बार उनकी सरकार गिराने की बात कर रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी इस बात से बेहद नाराज हैं कि न्यूज़ चैनल पर कथित रूप से उनका मज़ाक उड़ाया जा रहा है। 

उनका कहना है कि मीडिया ने नेताओं की अमहमियत बिल्कुल कम कर दी है और कॉमेडी शो में उनका मजाक उड़ाया जाता है। मैसूर में रविवार को सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा, 'नेताओं के बारे में आप क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है बड़ी आसानी से आप हमारा मज़ाक उड़ा जा सकते हैं?

आपको किसने ये अधिकार दिया है कि आप हमारा मज़ाक उड़ा सकते हैं। आपको क्या लगता है, क्या हम बेरोज़गार हैं? क्या हम कार्टून कैरेक्टर की तरह दिखते हैं।' एचडी कुमारस्वामी ने ये भी कहा कि ऐसी हरकतों को रोकने के लिए कानून लाने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर भी नाराज़गी जताई कि मीडिया बार-बार उनकी सरकार गिराने की बात कर रही है। 

 

उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार 23 मई को लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद गिरने वाली नहीं है। हमलोगों ने मीडिया के दम पर सरकार नहीं बनाई है। बल्कि साढ़े छह करोड़ लोगों ने हमें सत्ता दी है।' कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत से कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएगी।

 एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यह गठबंधन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुभेच्छाओं के साथ आगे बढ़ता रहेगा।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की