लाइव न्यूज़ :

दूसरी बार कर्नाटका के CM बने कुमारस्वामी, कैबिनेट में इन चेहरों को मिलेगी जगह, देखें लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2018 17:31 IST

कर्नाटका में एचडी कुमारस्वामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि जी. परमेश्वर ने उप-मुख्यमंत्री की शपथ ली।

Open in App

कर्नाटका में एचडी कुमारस्वामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि जी. परमेश्वर ने उप-मुख्यमंत्री की शपथ ली।

इस शपथ ग्रहण  समारोह में तमाम नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। इतना ही नहीं खुद सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। भले ही आज के समारोह में सीएम और डिप्टी सीएम ने ही केवल शपथ ली हो। लेकिन कुमारस्वामी के कैबिनेट के कुछ मंत्रियों और उनके पदों पर मुहर लग गई है।

-कर्नाटक के विद्या सऊधा के अध्यक्ष: केआर रमेश कुमार, संसद सदस्य (एमपी), कांग्रेस-परिवहन मंत्रालय: रामलिंग रेड्डी, कांग्रेस नेता-कृषि मंत्रालय: सीएस पुत्तराजू, लोकसभा के सदस्य-शिक्षा मंत्रालय: एच विश्वनाथ, कांग्रेस नेता-सामाजिक कल्याण मंत्रालय: एन महेश, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)-कपड़ा और एंडोमेंट्स मंत्रालय: बांदेपा कशेमपुर, जेडीएस नेता-श्रम और रोजगार मंत्रालय: डीसी थमन्ना, जेडीएस नेता-कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्रालय: आर.वी. देशपांडे, जेडीएस नेता-खेल मंत्रालय: एम कृष्णप्पा, लोक सभा के सदस्य, कांग्रेस-सूचना मंत्रालय: कांग्रेस नेता बियर गौड़ा-स्वास्थ्य मंत्रालय: डॉ के सुधाकर, कांग्रेस विधायक-वन मंत्रालय: रोशन बेग, संसद सदस्य, कांग्रेस-खाद्य और नागरिक आपूर्ति: एमडी पाटिल, कांग्रेस नेता-लघु उद्योग मंत्रालय और चीनी मंत्रालय: सतीश जर्किहोली, कांग्रेस कार्यकर्ता-पशुपालन मंत्रालय: आर नरेंद्र, विधायक, कांग्रेस

वहीं, कर्नाटक की दो विधान सभा सीटों के चुनाव टाल दिये गये थे। जयनगर विधान सभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की मृत्यु की वजह से और आरआर नगर विधान सभा सीट का चुनाव 10 हजार जाली वोटर आईडी कार्ड मिलने की वजह से रद्द करने पड़े थे। इन दोनों सीटों के लिए 28 मई को मतदान होगा और नतीजे 31 मई को आएंगे। -राजस्व मंत्रालय: एस शिवशंकरप्पा, कांग्रेस नेता

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीविधानसभा चुनावकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार