लाइव न्यूज़ :

क्या कर्नाटक में बारी-बारी से सरकार चलाएंगे कांग्रेस और जेडी(एस)? कुमारास्वामी ने दिया ये जवाब

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 21, 2018 04:03 IST

कर्नाटक का सत्ता संघर्षः जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करने की चर्चा संबंधी खबरों को खारिज किया है।

Open in App

बेंगलुरु, 21 मई: साल 2006 में बीजेपी और जेडी(एस) ने मिलकर कर्नाटक में 20-20 महीने की गठबंधन सरकार बनाने का समझौता किया था। पहले कुमारास्वामी जनवरी 2006 में मुख्यमंत्री बनाए गए। लेकिन जब जब बीजेपी को सरकार सौंपने की बारी आई तो समझौते से मुकर गए। नतीजा यह निकला की गठबंधन सरकार गिर गई। इसके बाद 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई और येदियुरप्पा दक्षिण में भगवा पार्टी की पहली सरकार के मुख्यमंत्री बने। 2018 में एक बार फिर कर्नाटक में गठबंधन सरकार बनने जा रही है। ऐसे में मीडिया के गलियारों में सुगबुगाहट है कि क्या कांग्रेस और जेडी(एस) बारी-बारी से 30-30 महीने के लिए सरकार चलाएंगे?

मुख्यमंत्री बनने जा रहे जेडी(एस) नेता कुमारास्वामी ने इन खबरों को खारिज किया कि उनकी पार्टी अपनी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ 30-30 महीने के लिए सत्ता साझा करने के फॉर्मूले पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की कोई बात नहीं हुई है।’

यह भी पढ़ेंः- कुमारस्वामी शपथग्रहण से पहले दिल्ली में कल सोनिया, राहुल से करेंगे मुलाकात

राजराजेश्वरी और जयनगर सीटों पर चुनाव के बारे में कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत होने संबंधी खबरों को कुमारस्वामी ने फर्जी बताया। उन्होंने कहा , ‘‘यह फर्जी खबर है ... इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है। राजराजेश्वरी नगर और जयनगर को जीतना एक आवश्यकता है। अब तक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। ’’ कुमारस्वामी बाद में मंदिर दर्शन के लिए तमिलनाडु रवाना हो गए।

राजराजेश्वरी नगर में चुनावी कदाचार की शिकायतों के चलते मतदान टाल दिया गया था, जबकि जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। जेडी(एस) नेता कल यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी और उनके बेटे एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे। इस दौरान वह सरकार गठन के तौर तरीकों पर काम करेंगे और उन्हें 23 मई को होने वाले शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित करेंगे।PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीइंडियन नेशनल काँग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारतPrajwal Revanna: 2021 में रेप, 4 साल बाद फैसला?, 10 लाख जुर्माना, आजीवन कारावास, 113 गवाह और 1632 पृष्ठ आरोप-पत्र, जानें टाइमलाइन

भारतकर्नाटक अश्लील वीडियो और बलात्कार मामले में पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, अदालत में रोने लगे

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप