लाइव न्यूज़ :

परिवार को अग्रिम जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने रिहायशी इलाके में आवारा कुत्तों को कुछ न खिलाने का निर्देश दिया

By विशाल कुमार | Updated: October 5, 2021 10:56 IST

बलबीर कौर ने आरोप लगाया था कि मनदीप सिंह ने 8-9 आवारा कुत्तों को रखा है जो अक्सर सड़क पर गंदगी करते हैं और शिकायतकर्ता और गांव के अन्य निवासियों ने परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देबलबीर कौर ने आरोप लगाया था कि मनदीप सिंह ने 8-9 आवारा कुत्तों को रखा है जो अक्सर सड़क पर गंदगी करते हैं.बलबीर कौर की शिकायत पर याचिकाकर्ताओं मनदीप सिंह, उनकी पत्नी बलबीर कौर और उनकी बेटी लवप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

चंडीगढ़: आवारा कुत्तों को लेकर हुए एक विवाद के बाद एक परिवार के जिन तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है लेकिन उन्हें रिहायशी इलाके के आवारा कुत्तों को कुछ न खिलाने का निर्देश दिया क्योंकि इससे उन्हें आस-पास घूमने का प्रोत्साहन मिलेगा.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बलबीर कौर की शिकायत पर याचिकाकर्ताओं मनदीप सिंह, उनकी पत्नी बलबीर कौर और उनकी बेटी लवप्रीत कौर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने, गलत तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक धमकी देने से आईपीसी की संबंधित धाराओं में कपूरथला जिले के फगवाड़ा स्थित सतनामपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था.

बलबीर कौर ने आरोप लगाया था कि मनदीप सिंह ने 8-9 आवारा कुत्तों को रखा है जो अक्सर सड़क पर गंदगी करते हैं और शिकायतकर्ता और गांव के अन्य निवासियों ने परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

कौर ने यह भी आरोप लगाया कि कुत्तों ने उनके लहसुन के पौधों को भी नष्ट कर दिया था और 24 नवंबर, 2019 को बलबीर कौर और लवलीन कौर शिकायतकर्ता के घर के बाहर आईं, उनके साथ मारपीट की और उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया.

टॅग्स :पंजाबहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं