लाइव न्यूज़ :

HBSE 10th Result 2024: रिजल्ट जारी, लड़कियों ने किया टॉप, 96.32 फीसद छात्राएं पास

By आकाश चौरसिया | Updated: May 12, 2024 15:33 IST

HBSE 10th Result 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरियाणा ने रविवार को नतीजों की घोषणा कर दी है। इसमें उन्होंने बताया कि लड़कियों ने लड़कों से 2.10 प्रतिशत अंकों से बाजी मारी है।

Open in App
ठळक मुद्देHBSE 10th Result 2024: नतीजे आए सामनेHBSE 10th Result 2024: लड़कियों ने लड़कों को 2.10 प्रतिशत अंकों से दिया मातHBSE 10th Result 2024: ऐसे में कुल 96.32 फीसद छात्राएं पास

HBSE 10th Result 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरियाणा ने रविवार यानी 12 मई 2024 को 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं, ये नतीजे ओपन और रेगुलर स्कूली छात्रों के लिए रिलीज हुए हैं। हालांकि, बोर्ड ने कहा कि व्यक्तिगत स्कोर कल यानी 13 मई को  bseh.org आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किए जाएंगे।

इस वर्ष, नियमित छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.22 प्रतिशत है, जबकि निजी उम्मीदवारों के लिए यह 88.73 प्रतिशत है। ओपन स्कूल के मामले में, फ्रेश श्रेणी के उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 23.61 फीसद और री-अपीयर एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.50 फीसद रहा।

बोर्ड ने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि, हरियाणा में 2,86,714 नियमित उम्मीदवारों ने कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा दी, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 3,652 को आवश्यक रिपीट (ईआर) श्रेणी में रखा गया है, जिसका अर्थ है कि ऐसे उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देनी होगी। 

10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले कुल छात्रों में से 1,37,167 लड़कियां थीं। बोर्ड ने जानकारी दी है कि 1,32,119 लड़कियां परीक्षा में पास हुईं और उनका पास प्रतिशत 96.32 फीसदी है. वहीं, 1,49,547 लड़के शामिल हुए और 1,40,896 यानी 94.22 फीसदी पास हुए। लड़कियों ने लड़कों से 2.10 प्रतिशत अंकों से बाजी मारी है।

सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण होने का फीसद 93.19 रहा और निजी स्कूलों में यह प्रतिशत 97.80 तक का रहा। क्षेत्रवार देखें तो, ग्रामीण स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का 95.24 प्रतिशत से उत्तीर्ण होने का प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में यह 95.18 प्रतिशत रहा। 

जिला-वार, पंचकुला शीर्ष पर है और नूह सबसे निचले पायदान पर रहा। बोर्ड ने सूचित किया है कि स्कूल शाम से अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग-इन करके अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों के 12,607 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 11,186 उत्तीर्ण हुए। ओपन स्कूल के लिए, 9,014 नए उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और 2,128 ने इसे पास किया है। ओपन स्कूल की कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा में 10,925 दोबारा उपस्थित हुए उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और 7,921 उत्तीर्ण हुए।

टॅग्स :हरियाणागुरुग्रामपरिणाम दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतBSEB Bihar Board Class 10th results: बिहार बोर्ड में छात्राओं ने मारी बाजी, दो छात्राओं के 492 अंक; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर