लाइव न्यूज़ :

हौज काजी मामलाः अदालत ने पुरानी दिल्ली में मंदिर पर हमले की एसआईटी जांच का अनुरोध ठुकराया

By भाषा | Updated: July 5, 2019 17:03 IST

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने कहा कि इस मामले के याचिकाकर्ता चाहते हैं कि 30 जून की घटना के लिए जिम्मेदार अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। अदालत ने कहा कि उनकी ‘‘बहुत ज्यादा’’ उम्मीदें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने कहा कि इस घटना के संबंध में तीन प्राथमिकी पहले ही दर्ज हो चुकी हैं और जांच भी चल रही है।सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद, सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और छह नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वह जनहित याचिका खारिज कर दी जिसमें यहां पुरानी दिल्ली में एक मंदिर पर हुए हमले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की गई थी। अदालत ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और तुरंत कुछ भी नहीं किया जा सकता।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने कहा कि इस मामले के याचिकाकर्ता चाहते हैं कि 30 जून की घटना के लिए जिम्मेदार अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। अदालत ने कहा कि उनकी ‘‘बहुत ज्यादा’’ उम्मीदें हैं।

अदालत ने कहा कि इस घटना के संबंध में तीन प्राथमिकी पहले ही दर्ज हो चुकी हैं और जांच भी चल रही है। अदालत ने गृह मंत्रालय की ओर से पेश केन्द्र सरकार के वकील अनिल सोनी और पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता अनुपम श्रीवास्तव की दलीलों पर गौर किया कि घटना में भाग लेने वाले जिन लोगों की पहचान हुई है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

श्रीवास्तव ने अदालत से कहा कि घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद, सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और छह नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढने पर और गिरफ्तारियां हो सकती हैं क्योंकि सीसीटीवी फुटेज की जांच अब भी जारी है।

पीठ ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि प्रतिवादी (केन्द्र, दिल्ली सरकार और पुलिस) घटना को लेकर गंभीर हैं। अपराध कानून लगाया जा रहा है और इसलिए हमें विशेष जांच दल गठित करने का कोई कारण नजर नहीं आता। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक स्कूटर खड़ा करने को लेकर हुए झगड़े ने एक मंदिर में तोड़फोड़ के बाद सांप्रदायिक रंग ले लिया था जिससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्लीअमित शाहकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए