लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede: 'बाबा जी ने दुनिया बनाई, वह कृष्ण भगवान के अवतार', 'भोले बाबा' के भक्त बोले- 'जो कुछ हुआ...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 3, 2024 15:47 IST

हाथरस के सिकंदरराऊ इलाके के फुलरई गांव में नारायण साकार विश्व हरि के नाम से लोकप्रिय ‘भोले बाबा’ के सत्संग में लाखों अनुयायी पहुंचे थे। हादसा इसी समय हुआ। घटना के बाद से ही बाबा फरार है लेकिन उनके भक्त इसके लिए उन्हें जिम्मेदार मानने को तैयार नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस में एक सत्संग में हुई भगदड़ की घटना में 121 लोगों की मौत हो गईघटना के बाद से ही बाबा फरार हैलेकिन उनके भक्त इसके लिए उन्हें जिम्मेदार मानने को तैयार नहीं

Hathras Stampede Incident: हाथरस में एक सत्संग में हुई भगदड़ की घटना में 121 लोगों की मौत हो गई। हाथरस के सिकंदरराऊ इलाके के फुलरई गांव में नारायण साकार विश्व हरि के नाम से लोकप्रिय ‘भोले बाबा’ के सत्संग में लाखों अनुयायी पहुंचे थे। हादसा इसी समय हुआ। घटना के बाद से ही बाबा फरार है लेकिन उनके भक्त इसके लिए उन्हें जिम्मेदार मानने को तैयार नहीं हैं। 

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें बाबा के भक्तों ने उसे भगवान कृष्ण का अवतार और तीनों लोकों का स्वामी बताया है। लोकमत हिंदी के साथ बातचीत में अस्पताल में भर्ती एक महिला ने कहा कि बाबा कृष्ण भगवान के अवतार हैं वो, उनकी कोई गलती नहीं, वो तो चले गए थे।

पीटीआई के साथ बातचीत में एक व्यक्ति ने कहा कि बाबा तीनो लोकों के स्वामी हैं। बाबा जी ने दुनिया बनाई, वह ब्रह्मांड के स्वामी हैं। जो कुछ भी होता है वह उनकी इच्छा के कारण होता है, कल जो हुआ उसमें उनकी गलती नहीं है। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में एक सत्संग में हुई भगदड़ की घटना की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने घटना में साजिश की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘यह हादसा था या कोई साजिश और अगर साजिश थी तो इसमें किसका हाथ है...इन सभी पहलुओं को जानने के लिए हम न्यायिक जांच भी कराएंगे जो उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में की जाएगी।’

सीएम योगी ने कहा कि इसमें प्रशासन और पुलिस के सेवानिवृत अधिकारियों को रखकर घटना की तह में जाएंगे और जो भी इसके लिए दोषी होगा उन सभी को सजा दी जाएगी।’’ योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी ताकि भविष्य में होने वाले इस तरह के किसी भी बड़े आयोजन में उसे लागू किया जा सके। इन सभी चीजों को सुनिश्चित किया जाएगा।’

टॅग्स :हाथरस केसहाथरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी